Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नगर निगम की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, पार्षद और निगमकर्मी मेयर से माफी मंगवाने पर अड़े

0 371

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

पांच महीने बाद सोमवार को शुरू हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई. बैठक शुरू होते ही काली पट्टी लगाए निगम के पदाधिकारी और अधिकारी मेयर से माफी मांगने के लिए कहने लगे. उनका कहना था कि मेयर ने पिछले दिनों उनके खिलाफ जो आपत्तिजनक और असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल किया था. उसकी घोर निंदा करते हैं. अधिकारियों ने कहा कि अपमान को देख बोर्ड बैठक में शामिल नहीं होंगे. उप नगर आयुक्त कुमार सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार और शीतल कुमारी काली पट्टी लगाकर बैठक शामिल हुए.

- Advertisement -

मेयर से माफी मंगवाने पर अड़े निगमकर्मी, आधे घंटे में बोर्ड बैठक हुई अनिश्चितकालीन के लिए स्थगितइससे पहले बैठक की शुरुआत में ही नगर आयुक्त को ज्ञापन पढ़ कर सुनाया. जिसमें लिखा था कि मेयर ने पिछले दिनों उनके खिलाफ जो आपत्तिजनक और असंवैधानिक भाषा का प्रयोग किया है. इस बीच वार्ड 16 की पार्षद नजीमा रजा ने अधिकारियों का समर्थन किया, तो सभी पार्षद विरोध में उतर गए. स्थिति ये बन गयी कि कुछ को छोड़ कर सभी पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर निगम के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए हैं. सभी नगर विकास सचिव, नगर विकास मंत्री को निगम बुलाने की मांग कर रहे हैं. पार्षद सुजाता कच्छप ने कहा कि सभी पार्षद मिलकर निगम में ताला बंदी करेंगे.
मेयर और नगर आयुक्त में हुई तीखी बहस
बैठक में मेयर आशा लकड़ा लगातार अपने अधिकारों के हनन की बात करती रही. जिस पर नगर आयुक्त ने भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने विरोध कोई नया नहीं किया है, उनकी मांग पिछले कई दिनों से थी. इससे आगे नगर आयुक्त ने कहा कि जिस तरह से मैंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बात की है, इसके खिलाफ उन्होंने मुख्यमंत्री नगर विकास सचिव को भी ज्ञापन सौंपा है.
नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि विरोध करने वाले अधिकारी बैठक का नहीं बल्कि मेयर के अमर्यादित व्यवहार से दुखी हैं. उनकी आपत्ति मेयर के दिये आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर है. हालांकि नगर आयुक्त ने ये भी कहा कि वे एक बार फिर अधिकारियों को जाकर समझाने का प्रयास करेंगे कि वे बोर्ड बैठक में शामिल हो. खबर लिखे जाने तक मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद निगम गेट पर धरने पर बैठे हुए थे.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309