नहीं सुधरेंगी ये पापा की परियाँ ! कार को बनाया ‘रॉकेट’ फ्रंट गियर की जगह डाल दिया बैक गियर और….. कर दिया ये कांड
NEWS DESK, NATION EXPRESS, कानपुर
सोशल मीडिया यूजर्स के बीच ऐसी अवधारणा है कि लड़कियों और महिलाओं को ठीक से ड्राइविंग नहीं आती. फिर चाहे वो स्कूटी हो या कार. कुछ तो चुटकी लेते हुए यह भी कहते हैं कि भैया अगर ये गाड़ी लिए सड़कों पर दिख जाएं, तो उनसे फौरन दूरी बना लो. क्या पता कब ठोक दें. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक महिला की ड्राइविंग देखकर लोगों की हंसी छूट गई है.
- Advertisement -

पापा की लाडली बेटी ने कार का स्टेरिंग हाथ में आते ही गाड़ी उड़ाने शुरू कर दी!! दरअसल यह पूरा मामला फजल गंज थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 5 क्रॉसिंग के पास का है जाए लड़की तंग गलियों में गाड़ी सीख रही थी या कहा जाए गाड़ी चला रही थी फिर उसने ना आव देखा ना ताव पहले तो एक्सीलेटर पर पैर रखकर रेस दे दी जिससे वहां भगदड़ मची तो वही गाड़ी को आगे बढ़ाने की जगह गाड़ी में बैकगियर डाल दिया फिर क्या था एक नहीं दो नहीं तीन नहीं चार चार गाड़ियों पर गाड़ी चढ़ा दी !

ऊपर गाड़ी बैक करने के दौरान इन गाड़ियों को दबाती हुई कार पीछे से ऊपर उड़ती चली गई! जैसे ही वहां लोगों ने नजारा देखा शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है काफी देर तक कार से उतरने के बाद वह युवती यह न समझ पाए , उसे कुछ समझ ना आया तो उसने वापस गाड़ी आगे की तरह बढ़ाई और बिना किसी डर के मैं गाड़ी लेकर आगे चली गई ! सूचना पुलिस को दी गई नगर पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नहीं की क्योंकि किसी ने उसके खिलाफ कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया और पापा की लाडली बेटी किसी बात की परवाह किए बिना गाड़ी लेकर आगे चली गई हालांकि पुलिस ने इसका नंबर ट्रेस जरूर कर लिया है मगर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों का कहना है कि बिना प्रार्थना पत्र के कार्यवाही करना संभव नहीं था.

इस वीडियो को देखकर कोई इसे ‘पापा की परी’ का कमाल बता रहा है, तो किसी ने महिला को ‘हैवी ड्राइवर’ करार दिया है. मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. हुआ यूं कि कार चला रही एक महिला गुमटी बाजार में अपनी गाड़ी पार्क कर रही थी. लेकिन अगले ही पल महिला कार को पार्किंग में खड़ी अन्य बाइकों पर चढ़ा देती है. गनीमत रही कि वहां कोई शख्स नहीं था, वरना वो भी हादसे का शिकार हो सकता था. वीडियो में आप लोगों को कार घेरकर हंगामा करते हुए देख सकते हैं. घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ. हैराने करने वाली बात यह है कि गाड़ी से उतरकर हुए नुकसान को देखने की बजाए महिला कार को वहां से आगे बढ़ाने की कोशिश करने लगी. लेकिन जब लोगों ने सवालों के बैछार किए, तब जाकर महिला च्विंगम चबाते हुए बाहर आई.

एक मिनट लंबे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी मोटरसाइकिल के ऊपर चढ़ी हुई है. ट्विटर पर @HasnaZarooriHai हैंडल से वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा है, कानपुर में पापा की परी का कमाल. वीडियो को लगभग 35 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि यूजर्स हैरान होकर कमेंट किए जा रहे हैं. एक यूजर का कहना है, अगर कोई लड़का होता तो अब तक उसका मुंह फुला दिया गया होता. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, पापा की पारियों का कमाल अतुलनीय है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है.
Report By :- SONAM SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कानपुर