Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लेडी सिंघम की शहर में दिखी धमक : रात होते ही गस्त में निकली SSP, जब जांच हुई तो कार में मिला लोडेड पिस्टल, बेसबाल का बैट और संदिग्ध युवती, एक युवक घूम रहा था 20 लाख नगद लेकर

0 415

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बिलासपुर

पिछले कुछ दिनों से जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर रात्रि गस्त में खुद निकल रही है। इसका नतीजा भी सामने आ रहा है एक बार हिष्ट्रीसीटर रितेश निखारे उर्फ मैडी पकड़ाया तो कल रात एक कार की जांच हुई तो उसमे से एक लोडेड कट्टा, बेसबॉल स्टिक के साथ संदिग्ध युवती मिली। इसी तरह गौरांग बोबडे हत्याकांड का एक आरोपी 20 लाख रुपए लेकर घूम रहा था।

एक्शन में आईं नई एसपी । आते ही लेडी सिंहम की शहर में दिखी धमक । अब नहीं  चलेगा कानून से खिलवाड़ । – डंकाराम-

- Advertisement -

जिले में बढ़ती चाकूबाजी व वारदातों को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने बीती रात कांबिंग गश्त चलाया। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए असमाजिक तत्वों व अपराधियों को कड़ा संदेश देने डीआईजी सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बीती रात वायरलेस से अचानक काम्बिंग गश्त के लिए सूचना जारी कर दिया। वायरलेस से सूचना जारी हुई कि सभी अधिकारियों व शहरी थानेदारों को अपने अपने बल के साथ पुलिस लाइन में तुरंत ही आमद देनी है। सभी के पहुँचने के बाद गश्त शुरू की गई। जिसमें सारे राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही शहर के सभी थानों व लाइन के अधिकारी व जवान सड़को पर उतरें। कांबिंग गश्त के दौरान रूट निर्धारित कर पुलिस टीम ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से होते हुए सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, तारबाहर चौक,मंगला चौक, नेहरू चौक महामाया चौक, रिवर व्यू, कोतवाली चौक,तेलीपारा, अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक, इंदु चौक, राजीव गांधी चौक, राजेंद्र नगर चौक से होते हुए पुलिस लाइन में खत्म हुई।

काम्बिंग गश्त खत्म होने के बाद सभी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में पॉइंट लगा कर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अनावश्यक घूमने वालों को हिदायत दी गई। चौक चौराहों पर आने जाने वालों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान मैग्नेटो मॉल के सामने एक इनोवा कार क्रमांक cg 10 ax 6100 की चेकिंग में बीस लाख रुपये कैश बरामद हुए। पूछताछ मे गाड़ी किंशुक अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 33 वर्ष निवासी क्रांति नगर का होना पाया गया। जिसे सिविल लाइन पुलिस द्वारा जब्त कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। किंशूक अग्रवाल गौरांग बोबडे मामले में आरोपी है।

छत्तीसगढ़ : 40 आईपीएस अधिकारियों का तबादला सुश्री पारुल माथुर होंगी  गरियाबंद जिले की नई पुलिस अधीक्षक - cglivenews.comदयालबंद चौक के पास एसएसपी की टीम ने एक टाटा जेस्ट कार क्रमांक cg 10 ag 5209 को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। जिसमे वाहन मालिक 23 वर्षीय रबदीप सिंह निवासी राजकिशोर नगर एक युवती के साथ मिला। गाड़ी से बेस बॉल के अलावा एक पिस्टल व 5 राउंड गोली भी तलाशी में मिली। जिसके बाद उसे कोतवाली थाना लाकर डिटेक्शन किया गया।

बिलासपुर की पहली महिला एसपी पारुल माथुर ने रात में नापी सड़क - Bilaspurs  first woman SP Parul Mathur measured the road at nightएसएसपी माथुर ने खुद ही आधी रात कोतवाली थाने में पहुँच कर युवक व युवती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि युवक के पिता का स्टील का कारोबार है। वही युवती रायपुर में पढ़ाई कर रही है। वह रबदीप सिंह की गर्लफ्रैंड हैं। प्रारंभिक पूछताछ में युवक रबदीप सिंह पिस्टल के संबंध में अनभिज्ञता जताता रहा और पुलिस के सामने कहता रहा कि उसने अपने दोस्त को गाड़ी दी थी। जिसको उसके दोस्त ने एक दिन पहले ही वापस की थी। अब उसमे पिस्टल कैसे आया और किसका पिस्टल है इस बात की जानकारी उसे नही है।

Report By :- SUPRIYA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बिलासपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309