Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने शहर को जाममुक्त बनाने का उठाया जिम्मा ! रांची में जाम का काम होगा तमाम, बाइक दस्ता एक्शन को तैयार

0 117

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सड़क पर गाड़ी पार्क करने वालों को पकड़ने के लिए पांच बाइक दस्ता की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पोस्ट के पास ऑटो या टुकटुक खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। शहर को जाममुक्त करना प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

— राकेश सिंह, ट्रैफिक एसपी, रांची

राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या किसी नई बात नहीं है। मुख्य चौक-चौराहों से लेकर बाजार क्षेत्रों तक हर दिन जाम लगना आम दृश्य बन चुका है। कई बार उपाय किए गए, अभियान चलाए गए, लेकिन नतीजा ज्यादातर शून्य ही रहा। अब ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने एक बार फिर शहर को जाममुक्त बनाने का जिम्मा उठाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में स्पेशल बाइक दस्ता तैनात करने का निर्णय लिया गया है, जो अवैध पार्किंग और जाम फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा।

- Advertisement -

special bike squad deployed to take action against violate traffic rules in Ranchiसड़क पर उतरा बाइक दस्ता

ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर शहर में 5 बाइक दस्ता तैनात किए जा रहे हैं। प्रत्येक दस्ता में दो पुलिसकर्मी होंगे, जो लगातार गश्त करके नियम तोड़ने वालों पर नजर रखेंगे। ये बाइक दस्ता मुख्य रूप से इन मामलों पर कार्रवाई करेगा— सड़क किनारे अवैध पार्किंग। चौक-चौराहों पर दाएं-बाएं मुड़कर वाहन खड़े करना। ऑटो/टुकटुक का अनधिकृत स्टैंड बनाना। भीड़भाड़ के क्षेत्रों में वाहनों का खड़ा करना जिसके कारण जाम बढ़ता है। पकड़े जाने पर वाहन जब्त किए जाएंगे और चालक पर जुर्माना लगाया जाएगा।

रोड पर खड़े वाहन होंगे जब्त

रांची में कई जगह लोग दाएं-बाएं मुड़कर वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि एम्बुलेंस, स्कूल बस, यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी होती है। ट्रैफिक एसपी ने साफ कहा है कि अब ऐसे वाहन चालक बिल्कुल भी बख्शे नहीं जाएंगे। बाइक दस्ता सड़क पर खड़ी बाइकों, कारों और ऑटो को तुरंत हटाएगा, और जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

ऑटो-टुकटुक का सीधे चालान

शहर के कई ट्रैफिक पोस्ट और चौक-चौराहों के पास अनधिकृत तरीके से ऑटो-टुकटुक खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या बढ़ती है। ट्रैफिक एसपी ने सभी जवानों को निर्देश दिया है कि किसी भी ट्रैफिक पोस्ट के पास ऑटो या टुकटुक खड़ा न होने दें। पोस्ट पर वाहन पार्क मिलते ही जुर्माना करें। ठेला-खोमचा और सड़क किनारे बैठने वाले दुकानदारों को तुरंत हटाएं उन्होंने कहा कि सड़क किनारे ठेला लगने से लेन कम हो जाती है और कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग जाता है। इसलिए इस पर सख्ती जरूरी है।

झारखंड में हर साल सड़कों पर बढ़ रही स्पेस मैनेजमेंट की समस्या, 24 जिलों में  इस तरह बढ़े वाहन - Prabhat Khabarवसूली वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ पुलिस विभाग अंदरूनी स्तर पर अनुशासन भी मजबूत कर रहा है। ट्रैफिक एसपी ने चेतावनी दी है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही। इधर-उधर बैठकर समय बिताना। वाहन चालकों से अवैध वसूली। जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई होगी। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे औचक निरीक्षण करें। किसी भी पोस्ट प्रभारी को लापरवाही या पैसों की वसूली करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ निलंबन की अनुशंसा भेजी जाएगी।

special bike squad deployed to take action against violate traffic rules in Ranchi

चौक-चौराहों की होगी निगरानी

हर बाइक दस्ता को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें चौक-चौराहों पर लगातार गश्त करने और अवैध पार्किंग वाले वाहनों की तस्वीरें या वीडियो बनाकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बाइक दस्ता और पोस्ट पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस आपस में समन्वय बनाकर कार्रवाई करेंगे, ताकि शहर की सड़कें अवरोध मुक्त रहें।

Ranchi Auto-Rickshaw Strike: ऑटो और ई-रिक्शा यूनियन की कमिश्नर के साथ नहीं  बनी बात, जानें कब तक जारी रहेगी हड़ताल

जुर्माना होगा सख्त, कार्रवाई तुरंत

जाम की समस्या को देखते हुए अवैध पार्किंग, गलत लेन में वाहन खड़े करने और पोस्ट के पास पार्किंग करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। लक्ष्य है मुख्य सड़कों को सुगम बनाना, आम नागरिकों को राहत देना, जाम की समस्या को स्थायी रूप से कम करना।

Report By :- SHWETA SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309