Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हाई स्कूल रोड छठ पूजा समिति के सदस्यों की पहल से छठ व्रतियों के लिए स्कूल प्रशासन ने दिया रास्ता : हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

0 389

CITY DESK, NATION EXPRESS, जामताड़ा

भारतीय मान्यता के अनुसार लोकतंत्र का महापर्व छठ हिंदुओं के खास त्योहार माना जाता है ऐसे में सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक छठ करने वाले लोगों के लिए कई सुविधाएं भी देती है ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न करना पड़े, जामताड़ा के मिहिजाम में एक हाई स्कूल की चारदीवारी इस लिए हटानी पड़ गई की छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी हो रही थी, दरअसल बात ये है कि पिछले कई सालों से हजारों छठव्रति हाई स्कूल के मैदान के रास्ते छठ घाट से प्रवेश करती थी लेकिन स्कूल प्रशासन के द्वारा मैदान में चार दिवारी का निर्माण कर दिया गया था, जिसके बाद हाई स्कूल रोड छठ पूजा समिति मिहिजाम के सदस्यों ने जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी से मुलाकात कर पूरी समस्या से अवगत कराया!

Jharkhand Congress MLA Irfan Ansari Controversial Statement Said Voting For  BJP Means Raping Daughters | Jharkhand Politics: एक बार फिर कांग्रेस विधायक  इरफान अंसारी के बिगड़े बोल, कहा- ' BJP को वोट

- Advertisement -

इसके बाद विधायक इरफान अंसारी ने तत्परता दिखाते हुए स्कूल प्रशासन से स्कूल के एक तरफ की दीवार को हटाने का तत्काल आदेश दिया, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने छठ व्रतियों को रास्ता दिया जिसके बाद हजारों छठ व्रतियों ने उसी मैदान से होकर सूर्य को अर्घ्य दिया, हाई स्कूल रोड छठ पूजा समिति के सदस्यों ने विधायक इरफान अंसारी से मांग की है कि विधायक फंड से छठ घाट जाने के लिए एक छोटा सा द्वारा बना दिया जाए और वहां पर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाए इसके बाद विधायक इरफान अंसारी ने आश्वासन दिया है कि उनके डिमांड को जल्द पूरा कर दिया जाएगा, मिलने वालों में अजय राय, अनुज श्रीवास्तव सुजीत दास, बंटी, ताहिर, नूर हसन, राहुल राय, अशोक दास, संजय, पूर्ण चंद्र बावरी, संजय के अलावा कई लोग मौजूद थे !

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, जामताड़ा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309