रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी रउफ गद्दी ने मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी को इकरा मस्जिद से हटाने की मांग की
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड की राजधानी रांची का इकरा मस्जिद इन दिनों काफी सुर्खियों में है, वजह यह है कि इकरा मस्जिद के खतीब मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक औरत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए हैं इसके बाद तो यह बात पूरे रांची में आग की तरह फैल गया वही आनन-फानन में इकरा मस्जिद इंतजाम या कमेटी ने मौलाना सलमान कासमी की सदारत में यह फैसला सुनाया कि मौलाना ओबेदुल्ला कासमी का अब इकरा मस्जिद से कोई वास्ता नहीं रहेगा वह जुमा की खिताबत और नमाज नहीं पढ़ाएंगे !

- Advertisement -
वही दारुल उलूम देवबंद ने भी मौलाना के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है, अब रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी रउफ गद्दी ने भी मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उन्होंने नेशन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी की वजह से रांची के मुसलमानों का सर शर्म से झुक गया है मौलाना अपने घर को नहीं संभाल पा रहे हैं तो दूसरों की नसीहत क्यों दे रहे हैं ? मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी के द्वारा किए गए घटिया हरकत की वजह से उनको जुम्मा की नमाज पढ़ाने और खुतबा देने से रोकते हुवे इकरा मस्जिद से तत्काल निलंबित किया जाए !
हाजी रउफ गद्दी ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों को भी चाहिए कि मौलाना अब्दुल्लाह का विरोध करें और उन्हें इकरा मस्जिद में जुमा की नमाज़ पढ़ने और खुतबा करने से रोके वहीं उन्होंने अंजुमन इस्लामिया के सदस्य पूर्व पार्षद असलम और संजू को भी नसीहत देते हुए कहा कि गलत को गलत और सही को सही बोलना सीखें अगर मौलाना ने गलत किया है उनका विरोध करें और उन्हें जुम्मा की नमाज इकरा मस्जिद में पढ़ाने से रोका जाए ,
उन्होंने आगे कहा कि मौलाना – हाफिज मुसलमानों का रहनुमा होता है इसलिए सारे मौलानाओं को जुम्मा के दिन मेंबर से सिर्फ दीन की बात करनी चाहिए ना कि राजनीति की, रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी रउफ गद्दी ने आगे यह भी बताया कि तमाम मौलाना को राजनीति से दूर होना चाहिए और सिर्फ इस्लाम और दीन की बात करनी चाहिए उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया को दरगाह कमेटी जल्दी एक पत्र लिखेगी जिसमें इस बात का जिक्र होगा कि काले करतूत करने वाले मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी को इकरा मस्जिद में जुम्मा की नमाज पढ़ने पढ़ाने से हर हाल में रोका जाए !
Report By :- SHIVANI SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI