Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जमशेदपुर की दबंग दिलेर और बहादुर महिला दरोगा ने किया ऐसा काम कि खुश हो गए जिले के कप्तान…. खुद अपने हाथों से दिया इनाम

0 1,009

NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर

झारखंड की एक महिला पुलिस अधिकारी इन दिनों सुर्खियों में है। महिला एसआई सुशीला केशरी की कार्यशैली की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, जमशेदुपर के सोनारी थाना में पदस्थापित महिला सब इंस्पेक्टर सुशीला केशरी ने एक फेरीवाले से हुई लूट का चंद घंटे में खुलासा कर लिया। महज 24 घंटों के भीतर उन्होंने चार्जशीट भी फाइल कर दी।

पूरा विभाग कर रहा है सुशीला की तारीफ
महिला एसआई सुशीला केशरी की ना केवल सोनारी थाना बल्कि पूरा विभाग भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहा है। ऐसे समय में जबकि पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। केस की जांच में देरी और अपराधियों के मन में कानून का खौफ कम होने को लेकर पुलिस महकमा आलोचना झेलता है, सुशीला केशरी का काम पुलिस पर भरोसा कायम रखेगा। 

- Advertisement -

झारखंड में 9 IPS ऑफिसर का ट्रांसफर, RANCHI SSP बने किशोर कौशल - News Aroma

जमशेदपुर एसएसपी ने किया ईनाम का ऐलान
अब जमशेदपुर के नए एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि महिला एसआई को 2100 रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे पुलिस पदाधिकारियों को भी सुशीला से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुशीला ने केवल केस ही सॉल्व नहीं किया बल्कि महकमे में केस की त्वरित जांच होती है, लोगों में यह विश्वास भी जगाया है। बता दें कि 22 सितंबर को दोपहर तकरीबन 1 बजे खूंटाडीह के पास अपराधियों ने फेरीवाले से 1000 रुपये लूटे थे। पीड़ित फेरीवाले ने रिपोर्ट लिखाई और जांच की जिम्मेदारी सुशीला को मिली। उन्होंने तत्काल टीम के साथ छापेमारी कर अपराधी को पकड़ा और लूट की राशि भी बरामद कर ली। 24 घंटे के भीतर चार्जशीट भी फाइल की।

Report By :- ANAMIKA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309