फरवरी और मार्च में रांची में होगी जी-20 देशों की बैठक, 540 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, छावनी में तब्दील होगा रांची
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड की राजधानी रांची में जी-20 देशों की बैठक होगी। खबर है कि बैठक 16-17 फरवरी और 16-17 मार्च को होनी है। बैठक रांची के कोल इंडिया कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। बैठक भले ही अगले साल होनी है लेकिन यह बेहद अहम बैठक है जिसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
पहली बार झारखंड में होगी जी-20 की बैठक
- Advertisement -
भारत में दिसंबर 2022 से जी-20 की बैठक करीब 50 शहरों में होनी है। ऐसा पहला मौका है, जब झारखंड में इस तरह की बैठक होगी। कई देशों के प्रतिनिधि इस अहम बैठक का हिस्सा होंगे जिसमें भारत के साथ- साथ चीन, जर्मनी, फ्रांस, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि शामिल हैं।
ग्रेड के अनुसार मिलेगी सुरक्षा
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को उनको मिली सुरक्षा के ग्रेड के अनुसार सुरक्षा दी जायेगी। अगर किसी को जेड या जेड प्लस स्तर की सुरक्षा पहले से मिली हुई है, तो उन्हें यहां भी उसी सुरक्षा में रखा जायेगा। रांची शहर और कार्यक्रम स्थल इस दौरान छावनी में तब्दील होगा। यह बैठक बेहद खास है और सुरक्षा की तैयारी भी खास होगी।
सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने की चर्चा
इस अहम बैठक को लेकर देश के जी-20 के निदेशक (मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स) सहित दो सदस्यीय टीम ने डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान संजय आंनदराव लाटकर, आइजी अभियान अमोल वीणुकांत होमकर और एसपी सुरक्षा शिवानी तिवारी सहित अन्य अधिकारियों से बात की है और यहां की सुरक्षा व्यस्था और बैठक को लेकर रणनीति पर चर्चा की है।
प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए होगी विशेष व्यवस्था
झारखंड पुलिस के अधिकारियों को यह सूचना दी गयी है कि कि जी-20 देशों के प्रतिनिधि फरवरी और मार्च के महीने मे रांची में होंगे। इस वक्त यह बैठक इंडश्नेशिया में जी-20 की बैठक चल रही है। इस बैठक में अधिकारियों के ठहरने की भी विशेष व्यस्था की जायेगी। रांची में इन प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए होटल रेडिशन ब्लू और होटल ली-लैक सहित दूसरे बड़े होटलों में व्यस्था की जायेगी। इस संबंध में होटल में संपर्क किया जा रहा है।
Report By :- PRITI PAYAL, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI