बुंडू में सेहत के साथ खिलवाड़ : दूध में मिलावटखोरी के गोरखधंधे का खुलासा, SSP की स्पेशल टीम ने फर्जीवाड़े के गोरखधंधे का किया खुलासा
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
त्योहार के मौके पर दूध में मिलावट करने और फर्जीवाड़े का काम धड़ल्ले से चल रहा है. इस पर पुलिस शिकंजा भी कस रही है. इसी कड़ी में आज रांची पुलिस की टीम ने दूध में मिलावट करने वाले दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. वहीं इस काम में इस्तेमाल किये जा रहे उपकरणों को भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ करी रही है. वहीं गिरफ्तार लोगों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अन्य जगहों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है.

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी कौशल किशोर को जानकारी मिली थी कि बुंडू में बड़े पैमाने पर दूध में मिलावट का कार्य हो रहा है. जिसके बाद एसएसपी ने स्पेशल टीम गठित की. इस टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद स्पेशल टीम ने बुंडू में एनएच-33 के बगल स्थित जय सिंह पंजाबी ढाबा के पास दूध में मिलावट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है. इसके साथ ही रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने मिलावटखोरी एवं फर्जीवाड़े के गोरखधंधे का खुलासा किया है.
उपकरण किये बरामद
रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए दूध से भरे टैंकर से दूध निकालते हुए होटल के संचालक एवं सहयोगी को हिरासत में लिया है. पुलिस ने ट्रक से दूध निकालने में प्रयुक्त उपकरण, पानी मशीन की पाइप लगी हुई, दूध से भरा सिंटेक्स बरामद किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
- Advertisement -