Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ज़ालिम मौलाना : मां ने रोते हुए कहा- मौलाना मोहम्मद ने जल्लाद की तरह मेरे बेटे को पीटा, प्लीज मुझे इंसाफ दिला दो SSP साहब, मौलाना ने कहा- मुझे फंसाया जा रहा है

0 544

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

एक मासूम बच्चे के बदन पर चोट के कई निशान इस बात का गवाह है कि मौलाना मोहम्मद ने कितनी बेदर्दी से मासूम बच्चे को पीटा मां अपने लाडले बेटे को गले से लगा लेती है और कहती है कि क्या एक मौलाना इतना भी जल्लाद बन सकता है? मां कभी अपने मासूम को प्यार करती तो कभी बदन के जख्मों को हाथ से छू कर अफसोस करती, अपने बच्चे को देखकर एक मां की आंखों से बेतहाशा आंसू निकलने लगते हैं और रांची के सीनियर एसपी से रोते हुए गुहार लगाती है कि साहब मेरे बेटे को इंसाफ दिलवा दीजिए! और जालिम मौलाना को सलाखों के पीछे भेजवा दीजिए गौरतलब है कि मदरसा हुसैनिया कडरू के मौलाना मोहम्मद ने 11 साल की नाबालिक की लोहे के रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है !

- Advertisement -

 

क्या है मामला
पीड़ित की मां रोशन आरा के द्वारा अरगोड़ा थाना में मौलाना मोहम्मद के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाया है जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि उनका 11 वर्षीय बेटा 6 जुलाई की शाम को कडरू स्थित मदरसा हुसैनिया में फुटबॉल खेल रहा था इसी दौरान मदरसा हुसैनिया कडरू के मौलाना मोहम्मद आए और नाबालिग को पकड़कर लोहे के मोटर से बेरहमी से मारने लगे पिटाई की वजह से नाबालिक के पीठ और पैर में चोट के काफी निशान आए हैं वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की मां के बयान के आधार पर एफ आई आर दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जा रही है, मौलाना मोहम्मद पर अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा 341, 342 और 323 के तहत मामला दर्ज करके अनुसंधान किया जा रहा है !

मौलाना मोहम्मद ने कहा – पीड़ित की मां के द्वारा भेजा जा रहा फोटो पूरी तरह फेक है
मदरसा हुसैनिया कडरू के मौलाना मोहम्मद साहब ने नेशन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि मदरसा हुसैनिया में बाहर के लड़कों का आना जाना काफी ज्यादा हो गया था अभी कुछ दिनों से मदरसा के मैदान में बाहरी लड़के लोग आकर जमावड़ा लगा रहे थे और दारू और गंजा पीते थे जिसकी वजह से मदरसा हुसैनिया का नाम बदनाम हो रहा था प्रिंसिपल होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी थी कि के मदरसा को साफ सुथरा माहौल दिया जाए इसी की वजह से हमने मदरसा में दो गार्ड नियुक्त किया गार्ड की नियुक्ति के बाद भी
बाहरी लोग हमेशा मदरसा के मैदान में दीवार फांद कर आ जाते थे और मना करने पर गाली गलौज करने लगते थे कई बार तो उन्होंने बाहरी दीवार को तोड़ दिया और वहां से मदरसे के अंदर पत्थर चलाते थे इसकी जानकारी हमने दो बार अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार को भी दी थी लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जहां तक मामला है कि बच्चे की पिटाई का मामला है, हमने सिर्फ अपनी छड़ी से बच्चे को एक बार पीठ पर मारा था मैं खुद चलने से मजबूर हूं भला किसी बच्चे को कैसे मार सकता हूं मैंने उस बच्चे को सिर्फ खेलने से मना किया था और छड़ी से बहुत हल्के से पीठ पर मारा था सबसे बड़ी बात यह है कि पीड़ित की मां ने जो फोटो वायरल किया है वह फोटो फेक है बच्चा उस समय सफेद कपड़ा में पहना हुआ था जबकि इस फोटो में बच्चे के कपड़े का कलर रंगीन दिखाया जा रहा है यह मुझे और मदरसा हुसैनिया को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है मैं इस मामले को लेकर पुलिस के बड़े पदाधिकारी के पास जाऊंगा और इंसाफ की गुहार लगाऊंगा !

Report By :- ADITI PANDIT / KHUSHBOO SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309