Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा करने के लिए 15 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण

0 460

CRIME DESK, NATION EXPRESS, फरीदाबाद, 25 जून

देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरिय़ाणा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फरीदाबाद के एक स्पा सेंटर को लेकर स्थानीय पुलिस ने खुलासा किया है कि यहां पर अनैतिक काम के तहत देह व्यापार का धंधा चलता है। कार्रवाई की कड़ी में चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की टीम ने 15 वर्षीय किशोरी को स्पा सेंटर से बरामद किया है। जानकारी लगने पर आसपास के लोग भी हैरान है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि यहां पर इस तरह का घिनौना काम भी किया जाता रहा होगा।

स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था ये गंदा काम, पुलिस ने यूं किया भांडाफोड़ -  sex-racket-in-gurgaonवहीं, फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि स्पा सेंटर की संचालिका ग्राहकों से पैसे लेकर किशोरी का यौन शोषण कराती थी। हैरानी की इस बात की भी है कि एक महिला ही इस पूरे रैकेट को चला रही थी। वहीं, महिला थाना सेंट्रल में इस बाबत मुकदमा तो दर्ज हो गया है, पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-19 के एक स्पा सेंटर में किशोरी का यौन शोषण कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को किशोरी ने बताया कि वह इसी साल मार्च में स्वजन को बिना बताए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से यहां आई थी। काम की तलाश करते-करते उसे संगीता नामक महिला मिली। उसने उसे छोटू नामक युवक से मिलवाया जो किशोरी को एक स्पा सेंटर में ले गया।

फल फूल रहा है उत्तर बंगाल में देह व्यापार का धंधा! | | Khabar Samayबताया गया है कि स्पा सेंटर की संचालिका ने लड़की को बताया कि उसे हर महीने 15 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। कुछ दिन बाद ही लड़की सारी हकीकत पता चल गई। इसके बाद मार्च से अप्रैल तक उसका यौन शोषण किया जाता रहा। वहीं, पीड़ित लड़की के परिजनों का पता लगाने में भी जुट गई है। हैरानी इस बात की भी है कि एक महीने तक लड़की के साथ हुई दरिंदगी के दौरान लॉकडाउन भी रहा, जिससे यह मामला अब जाकर सामने आया।

Report By :- AALIYA KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, फरीदाबाद,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309