Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हैदराबाद गैंगरेप केस में 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार AIMIM विधायक का बेटा भी वारदात में शामिल

0 408

NEWS DESK, NATION EXPRESS, हैदराबाद

हैदराबाद गैंगरेप में AIMIM विधायक का बेटा शामिल, BJP नेता ने Video में दिखाए सारे सबूत:

हैदराबाद के जुबली हिल्स में नाबालिग से गैंगरेप केस में AIMIM विधायक के बेटे के बचने के रास्ते अब बंद होते जा रहे हैं। खबर है कि एक वीडियो के जरिए भाजपा नेता ने ये साबित किया है कि इस केस में शहर के विधायक के बेटे का हाथ है। इस बीच रविवार (5 जून 2022) को पुलिस ने इस केस में तीसरे नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार किया है और कई टीमें अब भी आरोपित ओमेर खान की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

हैदराबाद में नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 5 नाबालिग और एक बालिग शामिल हैं। हाई प्रोफाइल केस से जुड़े आरोपियों का पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आया है जिसमें AIMIM विधायक के बेटे का नाम भी शामिल है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी पुलिस का इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

- Advertisement -

दराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया, ‘5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों में सदुद्दीन मलिक ही बालिग है। आरोपियों में से 4 को जुवेनाइल होम में पेश किया जा चुका है जबकि बाकी 2 की आज पेशी होगी।’

Hyderabad Gang rape: हैदराबाद गैंगरेप केस में 6 गिरफ्तारियां, AIMIM विधायक  के बेटे के खिलाफ भी केस दर्ज - hyderabad gang rape case 5 juvenile and one  major accused arrested | Navbharat Times

सीपी ने मामले में कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया जा चुका है। एक बड़ी जानकारी जो निकल आ रही है वह यह कि पूरे मामले में AIMIM विधायक के बेटे का नाम भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने विधायक के बेटे पर गैंगरेप की जगह यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि विधायक का बेटा उस कार में नहीं था जिसमें गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि उसने दूसरी कार में पीड़िता के साथ गलत हरकत की थी।

घटना 28 मई की पब में थी हाईप्रोफाइल पार्टी

Women only DJ: Rock on Unlimited, a women-only DJ night | Events Movie News - Times of IndiaFIR में बताया गया है कि 28 मई को 17 साल की बेटी हाई प्रोफाइल पार्टी में गई थी। यह पार्टी उनकी बेटी के दोस्त सूरज और हादी ने एम्नेशिया एंड इनसोम्निया पब में रखी थी। शाम 5:30 बजे वह घर के लिए निकली। पब में मिले आरोपियों ने उससे कहा कि वे उसे घर छोड़ देंगे। इसलिए वह कार में बैठ गई। जिसमें पहले ही 5 लड़के बैठे थे। 5 नाबालिगों ने मर्सिडीज में लड़की के साथ गैंगरेप किया।

Report By :- ANSHU DESAI NEWS DESK, NATION EXPRESS, हैदराबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309