कांग्रेस MLA राजेश कश्यप और वरिष्ट कांग्रेस नेता तारिक अनवर के साथ नन्हे खान हत्याकांड का है मुख्य आरोपी बंटी खान का फोटो वायरल
NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
हत्या के जिस आरोपी को झारखंड पुलिस ढूंढ़ रही है, वह दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेता के साथ फोटो खिंचाने में मशगूल
झारखंड का धनबाद जिला गैंग्स ऑफ वासेपुर के चलते कुख्यात है. हाल के दिनों वासेपुर में फिर गैंगवार जारी है. वासेपुर डॉन कहे जाने वाले फहीम खान के करीबी नन्हे खान उर्फ महताब आलम की हत्या दिनदहाड़े गोली मार कर दी गयी थी. 24 नवम्बर को नन्हे खान की हत्या कर दी गयी थी. हत्या का मुख्य आरोपी प्रिंस खान, बंटी खान, हैदर और दो अन्य लोग है. नन्हें खान की हत्या के बाद से ये सभी फरार है. प्रिंस खान ने एक वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए धनबाद पुलिस को खुली चुनौती दी थी.वहीं दूसरा फरार आरोपी बंटी खान इनदिनों दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं. कांग्रेस नेता तारिक अनवर के साथ बंटी खान का फोटो सामने आया है. यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
- Advertisement -

वायरल तस्वीर में आरोपी बंटी खान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को बुके देते नजर आ रहे है. यह तस्वीर दिल्ली की बताई जा रही है. तस्वीर में बंटी खान के अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनवर शाह शहजादा, धनबाद के कांग्रेस नेता शमशेर आलम और बोकारो के जमील अख्तर नजर आ रहे हैं.
बता दें कि आरोपी बंटी खान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महामंत्री है. इस तस्वीर को जमील अख्तर ने अपने फेसबुक पेज पर शमशेर आलम के साथ 25 लोगों को टैग करते
आपको बता दें कि नन्हे सिंह हत्या के मुख्य आरोपी प्रिंस खान ने प्रदेश कॉग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव सह व्यवसायी मो. इसराफिल उर्फ लाला को चार दिन पहले व्हाट्स ऐप कॉल कर 5 लाख प्रति माह रंगदारी देने की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी. इस सिलसिले में कांग्रेस नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है.
Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI