CRIME DESK, NATION EXPRESS, रामपुर (UTTAR PARDESH)
रामपुर (Rampur) के कोतवाली थाने में तैनात इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम (Anti Corruption Team) ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है. आरोपी इंस्पेक्टर शोकेंद्र कुमार ने उत्पीड़न के मामले में पीड़िता से 164 के बयान दर्ज कराने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. सूचना पर पहुंची मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को रिश्वत लेते पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी दरोगा से स्वार थाने में पूछताछ जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद रशीद ने अपनी बहन नसीम जहां का मुकदमा थाना
कोतवाली में दहेज कानून एक्ट की धारा 376डी, 377, 313, 498ए, आईपीसी 3/4 के तहत लिखवाया था. मामले में आरोपी इंस्पेक्टर शोकेंद्र कुमार इसकी तफ्तीश कर रहे थे. तफ्तीश में कोर्ट में नसीम जहां के बयान कराने थे. तो उसका बयान कराने के लिए इंस्पेक्टर शोकेंद्र ने पैसों की डिमांड कर डाली.
- Advertisement -
यहां लड़की के भाई से 20 हजार रुपये पर बात हुई थी.एंटी करप्शन निरीक्षक अंजू भदौरिया ने बताया कि यहां 20 हजार रुपये लेते हुए हमने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर शोकेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम मुरादाबाद से अभद्रता की. इस पर एंटी करप्शन टीम ने हलका बल प्रयोग करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. एंटी करप्शन टीम इंस्पेक्टर को लेकर कोतवाली सिविल लाइन पहुंची है. जहां आरोपी दारोगा से पूछताछ चल रही है.
Report By :- PRIYA CHOUDHRY CRIME DESK, NATION EXPRESS, रामपुर (UTTAR PARDESH)