Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

फिर खाकी हुई शर्मसार! स्पा सेंटर की युवती से रेप, हेड कांस्टेबल सहित 3 गिरफ्तार

0 448

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रेवाड़ी (हरियाणा)

 महिला सुरक्षा का दम भरने वाली हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के हेड कांस्टेबल सहित तीन लोगों पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है. मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. रवाड़ी के पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत देकर बताया है कि वो अपने कमरे पर थी, जहांं से पुलिस पीसीआर में उसे बैठाकर लाया गया और छेड़छाड़ की गई. इसके बाद फिर एक स्कोर्पियो गाड़ी में होटल ले जाकर रेप किया गया. इस मामले में शिकायत मिलते ही रेवाड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

- Advertisement -

हरियाणा: स्पा में काम करने वाली लड़की का आरोप, PCR में बिठाकर ले गया हेड  कांस्टेबल, किया रेप - Rewari 3 including head constable accused of  molestation tsts - AajTakहेड कांस्टेबल अनिल, होम गार्ड जितेन्द्र और एक अन्य धर्मेन्द्र नाम के व्यक्ति के खिलाफ धारा 376, 366, 342 और 354 ए के तहत केस दर्ज किया गया है. डीएसपी मोहम्मद जमाल ने कहा कि अभी मामले की जांंच की जा रही है, कौन से होटल में ले जाकर रेप किया गया और मौके पर कौन-कौन मौजूद थे, ये जांच के बाद ही साफ हो पायेगा.

वहीं, हरियाणा के हिसार शहर में किराये पर रह रही एक महिला ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है. मामले की शिकायत पीड़िता ने सिविल लाइन थाना में दी है. शिकायत में उसने बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का कार्य करती है. जबकि करीब ढाई वर्ष से वह आरोपी युवक के क्वार्टर में सफाई का कार्य करती थी. एक दिन आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली और उसे ब्लैकमेल कर उससे लगातार रेप करने लगा.

पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीना पहले उसने आरोपी के घर पर काम करना बंद कर दिया. 17 नवंबर को उसने आरोपी से मुलाकात कर उसकी आपत्तिजनक फोटो डिलीट करने को कहा. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने फोटो डिलीट करने से मना किया और उसके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है

Report By :- SHIVANGI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रेवाड़ी (हरियाणा)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309