Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ब्‍वॉयफ्रेंड से इश्क़ लड़ाने की  इतनी बेकरारी… बेटी ने अपने ही इश्क के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट अपनी मां को उतार दिया मौत के घाट 

0 233

CRIME DESK, NATION EXPRESS, BOKARO

बोकारो से  एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक बेटी ने अपनी  माँ की हत्‍या सिर्फ इस वजह से कर दी क्‍योंकि उसे अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से इश्क़ लड़ाने और छुप – छुप कर मिलने में मां रुकावट बन रही थी 

बरमसिया ओपी के पारबहाल गांव में एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नाबालिग बेटी ने अपने ही इश्क के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट… अपनी मां… को मौत के घाट उतार दिया। घर का मुखिया गांव से बाहर पूजा कराने गया था। घर पर मां और बेटी अकेली थीं। बेटी ने मासूमियत भरी आवाज में मां से कहा – “चलो, बाथरूम तक चलना है।” मां को क्या पता था कि जिस बेटी को उसने पाला-पोसा, वही उसकी मौत लिख चुकी है। घर से कुछ ही दूरी पर कुएं के पास पहुंचते ही बेटी ने दुपट्टे से गला दबा दिया। कुछ ही पलों में तृप्ति देवी की सांसें थम गईं।

- Advertisement -

शादी में मिले लड़का-लड़की तो हो गया प्यार! लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप,  अब हुई शादी

इश्क में पड़ी नाबालिग, मां बनी दीवार

पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी का गांव के ही युवक सचिन पांडेय से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते का विरोध परिवार करता था। एक दिन पहले ही परिजनों ने प्रेमी की पिटाई कर दी थी। बस, इसी अपमान ने किशोरी के मन में गुस्सा भर दिया। उसने सोचा – जब तक मां है, वह अपने प्रेमी से न तो मिल पाएगी और न ही विवाह कर सकेगी। नतीजा यह हुआ कि उसने मां को हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया।

पिता की बेबसी और गांव में मातम

घटना की खबर जैसे ही पति को मिली, वे भागे-भागे घर पहुंचे। पत्नी को गोद में उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उस पल पति के चेहरे पर सिर्फ एक सवाल था—“क्या यही मेरी बेटी थी?” गांव में मातम पसरा है। लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक बेटी अपनी ही मां की हत्यारी बन सकती है।

पति बप्पी पांडेय ने छह लोगों के लिए खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया

प्रेम में लीन थे लड़का-लड़की...तभी आ पहुंचे ग्रामीण, फिर जो हुआ, जानकर हो  जाएंगे हैरान - the boy and girl were deeply in love the villagers caught  and got them married-mobileकिशोरी के बताने पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ओढ़नी और मोबाइल जब्त कर लिया है बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उसे बाल सुधार गृह देवघर भेज दिया है। घटना को लेकर मृत महिला के पति बप्पी पांडेय ने छह लोगों के लिए खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. आरोपितों में गांव के नव कुमार पांडेय का पुत्र सचिन पांडेय, कृष्णपद पांडेय का पुत्र सुमित कुमार पांडेय, स्व. गौरीकांत पांडेय का पुत्र सुबोद पांडेय, नव कुमार पांडेय, राजेश पांडेय एवं शिफाली पांडेय शामिल हैं.

Report By :- ANAMAIKA PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, BOKARO

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309