Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आशिक़ का खुनी धमाका ! संजीदा मोहब्बत, शादी की जिद और कत्ल…  कुकर और नीले ड्रम के बाद आशिक ने मुंह में बम डालकर रिमोट से किया प्रेमिका का मर्डर

0 542

CRIME DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक

Karnataka Women Killed: मैसूर के बायलुर लॉज से एक खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. आशिक सिद्धे राजा ने अपनी माशूका दर्शिता को मुंह में बम डालकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इसे देश का सबसे अजीब और सनसनीखेज मर्डर केस बताया है. 

आरोपी और मृतका के बीच रिश्ते की जानकारी मिली है। हत्या में इस्तेमाल किए गए पाउडर की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है। इस मामले में सालिग्राम थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। एसपी विष्णुवर्धन, मैसूर 

कत्ल की कहानियां आपने बहुत सुनी होंगी. कभी पति ने पत्नी को मारा, कभी पत्नी ने पति का खून कर दिया, तो कभी आशिक और माशूका के बीच की नफरत ने जान ले ली. लेकिन कर्नाटक के मैसूर से सामने आई यह कहानी सबको हैरान कर गई. क्योंकि यहां कत्ल का तरीका इतना खौफनाक और अजीब था कि सुनकर रूह कांप जाए. सोचिए… कोई अपने प्यार को मनाने की आखिरी कोशिश में नाकाम हो जाए और फिर उसके मुंह में बम डालकर धमाका कर दे! जी हां, यह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि सच्ची वारदात है. जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया.

संजीदा मोहब्बत, शादी की जिद और प्रेमिका का कत्ल... मुंह में बम डालकर रिमोट  से किया धमाका, दहला देगी ये कहानी - mysuru mouth bomb murder case lover  kills girlfriend lodge ...माशूका का मर्डर

दुनिया में अब तक ना जाने कितने ही तरीके से कितने कत्ल हुए. कत्ल के बाद लाश को ठिकाने लगाने के ना जाने कैसे कैसे तरीके क गए. पति ने पत्नी की, पत्नी ने पति की, आशिक ने माशूक की, माशूक ने आशिक की. यहां तक की एकतरफा प्यार में सैकड़ों, हजार हुए. लेकिन आज जिस कत्ल की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी कहानी और कत्ल का ऐसा तरीका इससे पहले शर्तिया अ नहीं सुना होगा

- Advertisement -

कत्ल का सबसे नया तरीका

क्या आपने कभी सुना है कि एक आशिक अपनी माशूक को मारने के लिए उसके मुंह में बम रख दे. सुनकर अजीब लगा ना. क्योंकि भी बहुत अजीब बात. लेकिन यकीन मानिए, हाल में ऐसा हुआ है. देश में कत्ल का ये सबसे नया तरीका सामने आया है. जिसने सबका हैरान परेशान कर दिया है.

Horrific! प्रेमी ने प्रेमिका के मुंह में बम फोड़ा! | मोबाइल ब्लास्ट का  बहाना | Mysuru Crime Storyबायलुर की लॉज में वारदात

मैसूर से करीब 55 किलोमीटर दूर बायलुर में एक लॉज है. एसजेआरएस नाम के इस लॉज में 23 अगस्त को दो लोग चेक इन करते हैं. 28 साल का सिद्धे राजू और 22 साल की दर्शिता. 24 तारीख की दोपहर सिद्धे राजा खाना लेने के लिए हॉस्टल से बाहर जाता है. जब वो वापस आता है, तब लॉज के स्टाफ से कहता है कि उसके रूम का दरवाजा लॉक है और आवाज देने पर अंदर से उसकी पत्नी दर्शिता जवाब नहीं दे रही है.

कमरे का खौफनाक मंजर

इसी के बाद मास्टर की से दरवाजा खोला जाता है. अंदर का मंजर भायनक था. बेड पर दर्शिता की लाश पड़ी थी. फर्श पर चारों तरफ खून था. दर्शिता का चेहरा लगभग पूरी तरह गायब था. ये खौफनाक मंजर देखकर वहां मौजूद सभी लोग कांप जाते हैं. फिर लॉज स्टाफ फौरन पुलिस को इस मामले की खबर देता है. कुछ ही देर में पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच जाती है. फिर पुलिस उस कमरे में दाखिल होती है. पुलिसवाले भी वहां मंजर देखकर सोच में पड़ जाते हैं.

Girlfriend के मुंह में Bomb रखकर किया Blast, प्यार का खौफनाक अंत | Mysuru  Crime Story | Top Newsप्रेमी ने बताई अलग कहानी

जब पुलिस को पता चलता है कि लड़की के साथ वहां सिद्धे राजा आया था. तो पुलिस उससे पूछताछ का सिलसिला शुरू करती है. सिद्धे राजा पुलिस को बताता है कि दर्शिता अक्सर मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बात किया करती थी. शायद चार्जिंग के दौरान बात करते हुए मोबाइल फट गया, जिसकी वजह से दर्शिता की मौत हो गई.

लाश छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके

पिछले कुछ सालों में कई ऐसे मामले देखे गए, जिनमें पति ने पत्नी या फिर पत्नी ने अपने पति को मारकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए ऐसा दिमाग लगाया कि पुलिस भी सोच में पड़ गई. इसमें ज्यादातर मामले प्रेमी और प्रेमिका के कत्ल के थे. हालांकि आखिरकार पुलिस ने गुत्थी सुलझाई और हत्याकांड को अंजाम देने वालों का अंजाम वही हुआ, जो हर अपराधी का होता है. 

शादीशुदा प्रेमिका के मुंह में डाला ज्वलनशील पदार्थ, फिर लगा दी आग, मैसूर  में रिश्ते का खौफनाक अंत | mysore first put flammable substance in  girlfriend mouth then set her on fire

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रक्षिता की शादी एक प्रवासी मजदूर से हुई थी जो केरल में काम करता है। इसके बावजूद उसका आरोपी सिद्धराजु से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दोनों एक लॉज में ठहरे थे, जहां किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने रक्षिता के मुंह में विस्फोटक पाउडर डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला विवाहित थी और उसके अपने रिश्तेदार से अवैध संबंध थे, जोकि उसका प्रेमी था। प्रेमी ने बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, जिसमें उसका मुंह विस्फोटक से उड़ा हुआ था। जमीन पर भारी मात्रा में खून भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि लॉज में ठहरने के दौरान, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर कथित तौर पर उस व्यक्ति ने उसके मुंह में एक ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और विस्फोट कर दिया। घटना के बाद, आरोपी ने यह दावा करके दूसरों को गुमराह करने की कोशिश की कि महिला की मौत मोबाइल फोन फटने से हुई है। हालांकि, भागने की कोशिश करते समय उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

 

पिछले कुछ महीनों में कत्ल के ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया. किसी ने अपने पति को मारकर नीले ड्रम में डाल दिया तो किसी ने अपनी प्रेमिका को कुकर में उबाला, वहीं हाल ही में निक्की मर्डर केस चर्चा में है, जिसमें ससुराल वालों ने निक्की को जिंदा जला दिया. लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं. ये अब तक का सबसे अजीब तरीका है. 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309