Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बड़ी खबर : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, SSP के नेतृत्व में रात भर छापेमारी करती रही पुलिस

0 1,071

CRIME DESK, NATION EXPRESS, पटना (BIHAR)

बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां पटना पुलिस (Patna Police) ने एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket In Patna) के खुलासे का दावा किया है. दरअसल देर शाम पटना पुलिस की एक टीम ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के जगदेव पथ के पास एक अपार्टमेंट में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने तीन युवतियों और चार युवकों को एक साथ पकड़ा. मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं. छापेमारी के बाद सभी को हिरासत में लेकर पुलिस एयरपोर्ट थाना पहुंची. उसके बाद एयरपोर्ट थाना पर पटना के एसएसपी, सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की.

पटना में हाई प्रोफाइल से'क्स रैकेट का खुलासा, रात भर छापेमा'री करती रही  पुलिस - Muzaffarpur News

- Advertisement -

इस बाबत पटना के एसएसपी ने बताया कि एक बड़े सेक्स रैकेट की बात सामने आई है. पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. जिस अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की है उसमें कई बड़े और हाई प्रोफाइल लोग रहते हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तब सेक्स रैकेट नेटवर्क का खुलासा हुआ. फिलहाल पटना एसएसपी एमएस ढिल्लों ने इस मामले में बहुत कुछ बताने से इनकार कर दिया है.

देहरादून में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड, पुलिस ने चुंगल से छुड़ाई  4 लड़कियां... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा

 

उनका दावा है कि पुलिस इस मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है और आधिकारिक तौर पर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएग. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सेक्स रैकेट का संचालक फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 24 गिरफ्तार - high profile sex racket  exposed, 24 arrests | Navbharat Times

पुलिस ने फ्लैट के अंदर से एक डायरी भी जब्त की है जिसमें कई महत्वपूर्ण चीजों की जानकारी शेयर की गई है. इस डायरी में में कई ऐसे लोगों के नंबर दर्ज हैं जो ग्राहक के तौर पर सेक्स रैकेट से जुड़े हुए थे. एसएसपी एमएस ढिल्लो की मानें तो इस पूरे मामले में और गिरफ्तारी के लिए देर रात तक छापेमारी जारी थी.

Report By :- ZEBA KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, पटना (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309