Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शराब से पैसे कमाकर गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ऐश कर रहा था कारोबारी, होटल के कमरे में पत्नी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

0 482

CRIME DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर (BIHAR)

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के एक होटल में भारी ड्रामा हो गया। होटल के एक कमरे में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बंद था। तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गयी। पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ा और फिर जो हाल किया उससे घंटों हंगामा चलता रहा। पत्नी कह रही थी कि उसका पति शराब के अवैध कारोबार से पैसे कमाता है और उसी पैसे से नयी-नयी लड़कियों के साथ अय्याशी करता है।

Ballia: Husband was celebrating with girlfriend in hotel his wife arrived with anti Romeo squad - बलिया:पति होटल में प्रेमिका संग मना रहा था रंगरेलियां, पहुंच गई पत्नी

- Advertisement -

बाइक छोड़ ऑटो से गर्लफ्रेंड के साथ भागा

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में एक होटल में ये वाकया हुआ. एक महिला होटल में पहुंची और सीधे एक कमरे के पास पहुंची. कमरे में उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ बंद था. कमरे का दरवाजा खुला औऱ फिर महिला ने जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया. महिला के हंगामे से पूरे होटल में अफरातफरी मच गयी. होटल के कर्मचारियों के साथ साथ अगल बगल के लोग भी जुट गये. महिला अपने पति के गर्लफ्रेंड पर बार बार झपट रही थी.

 

हंगामा ज्यादा बढते देख होटल संचालकों ने ब्रह्मपुरा पुलिस को खबर किया. सूचना पाकर होटल में  पहुंची पुलिस ने महिला को शांत करने की कोशिश की. लेकिन मामला शांत नही हो रहा था. इस बीच वहां भारी संख्या में लोगों की भीड इकट्ठा हो गयी. हंगामे के बीच गर्लफ्रेंड के साथ आये युवक को मौका मिल गया. उसने अपनी बाइक वहीं छोड़ी औऱ फिर एक ऑटो पर बैठकर लडकी के साथ फरार हो गया.

Husband With GirlFriend In Muzaffarpur Hotel; Bihar Bhaskar Latest News | मुजफ्फरपुर में GF के साथ पति को देख भड़की पत्नी, लड़की के साथ युवक फरार - Dainik Bhaskar

शराब से पैसे कमाकर लड़कियों पर लुटाता है

बाद में महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जानकारी दी. उसने बताया कि वह मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा इलाके की रहने वाली है. उसकी शादी आरोपी युवक से हुई है. लेकिन पति रंगीला मिजाज का है. शादी के बाद भी उसका अफेयर कई लड़कियों के साथ चल रहा है. महिला ने पुलिस से कहा कि उसका पति शराब का कारोबार करता है और उससे आने वाले पैसे को लड़कियों पर उड़ाता है.  महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अलग-अलग लड़कियों को लेकर होटल में आया करता है. ब्रह्मपुरा पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. वैसे पुलिस कह रही है कि ये पति-पत्नी का विवाद है. महिला अगर थाने में आवेदन देगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Report By :- MANISHA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309