Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दबंग गर्लफ्रेन्ड ने अपने ब्वायफ्रेंड को रिवाल्वर की नोंक पर सैकड़ों बारातियों के सामने शादी के मंडप से अगवा किया

0 475

NEWS DESK, NATION EXPRESS, कानपुर

तमंचा लहराते हुए वहां पर लड़की ने ऐलान किया कि यह लड़का मुझसे मोहब्बत करता है। मुझे धोखा देकर शादी कर रहा है। मैं यह  होने नहीं दूंगी। इसके बाद लड़की के साथ आए उसके साथी दूल्हे को उठा ले गए

मंडप से गन प्वाइंट पर दूल्हे का अपहरण करने वाली ‘रिवॉल्वर रानी’ का असली चेहरा सबसे सामने आ चुका है। दिखने में बिल्कुल साधारण सी लगने वाली लड़की ने ऐसा काम कर दिया है कि आज पूरे देश में इसकी चर्चा है। हर कोई इस ‘दबंग गर्लफ्रेन्ड’ के बारे में जानने को बेताब है। आज हम आपको बताते हैं  ‘रिवॉल्वर रानी’ यानी वर्षा साहू की वो खास बातें जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे।

- Advertisement -

Badmash Bachi mohabbt ko hasil karny ka bhi junoon hota h | Cute girl  photo, Girls dp stylish, Stylish girl pic

बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में सोमवार को गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वायफ्रेंड को रिवाल्वर की नोंक पर शादी के मंडप से अगवा कर लिया था। तमंचा लहराते हुए वहां पर लड़की ने ऐलान किया कि यह लड़का मुझसे मोहब्बत करता है। मुझे धोखा देकर शादी कर रहा है। मैं यह  होने नहीं दूंगी। इसके बाद लड़की के साथ आए उसके साथी दूल्हे को उठा ले गए इससे शादी के मंडप में कोहराम मच गया।

साथ में काम करता था लड़का

‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा
अशोक यादव बांदा में नौकरी करता है। साथ में काम करने वाली लड़की से उसको मोहब्बत हो गई। बात आगे और दोनों ने एक-दूसरे शादी करने का वादा किया। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि चोरी-छिपे शादी करने के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। लेकिन घरवालों के दबाव में अशोक दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। इसकी भनक अशोक की गर्लफ्रेंड को लग गई तो उसने अपने कुछ साथियों के साथ स्कार्पियो में हमीरपुर के भवानीपुर गांव में सीधे शादी के मंडप में पहुंची और लड़के को रिवाल्वर दिखाकर अगवा कर लिया। 

बेझिझक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही

‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा
बांदा शहर के बन्योटा मोहल्ले में एक घर में छापा मारकर मौदहा पुलिस ने पिस्टल वाली प्रेमिका को पकड़ लिया। उसका नाम वर्षा है उसके साथ सहेली कीर्ति और दोस्त राहुल को भी पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार प्रेमी दूल्हे  को भी पुलिस अपने साथ बांदा कोतवाली ले आई। बांदा कोतवाल डीपी तिवारी ने बताया मामला मौदहा कोतवाली में दर्ज है। वहां से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को हिरासत में लिया है। उसकी एक सहेली को भी पुलिस ने साथ ले लिया है। दोनों से देर रात तक कोतवाली के बंद कमरे में मौदहा पुलिस पूछताछ करती रही। युवती बिना किसी डर-दबाव के बेझिझक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही।

अपने साथ कोर्ट मैरिज की भी बात कही

‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा
सोमवार की रात मटौंध (बांदा) थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार यादव की बारात मौदहा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव गई थी। जयमाल आदि के बाद चढ़ावा कार्यक्रम हो रहा था। दूल्हा अशोक और कुछ बाराती जनवासे में थे। इसी बीच स्कार्पियो गाड़ी पर अपने कई साथियों के साथ पहुंची युवती ने दूल्हा अशोक को तमंचा अड़ा दिया। बेवफाई और धोखेबाजी के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई। युवती का कहना था कि काफी अरसे से उसका अशोक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने साथ कोर्ट मैरिज की भी बात कही। कुछ देर बाद युवती दूल्हा अशोक को बल पूर्वक अपने साथ स्कार्पियो पर लेकर फरार हो गई। बारात और गांव में हड़कंप मच गया। मौदहा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिसवालों का मानना लड़की ने किया तो सही है

‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा
हमीरपुर के एएसपी ब्रजेश कुमार मिश्रा ने दुल्हन के घरवालों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ इंसाफ होगा। लेकिन लोगों ने दबी जुबान से बताया कि पुलिसवाले भी गर्लफ्रेंड की ही तरफदारी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि  पुलिसवालों का भी मानना है कि लड़की ने किया तो सही है कुछ लड़कियां भी ऐसी हो जाएं तो लड़कों को धोखा देने की हिम्मत न पड़े।
Report By : SUPRIYA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कानपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309