Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोडरमा में भी दो समुदाय में जमकर हुई झड़प, तोड़फोड़ के बाद कोडरमा बाजार बंद, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

0 506

NEWS DESK, NATION EXPRESS, कोडरमा

जिला मुख्यालय स्थित नगरखारा, जलवाबाद और कोडरमा बाजार में दो समुदाय में हुए झड़प के बाद एहतियातन पूरे बाजार को बंद करा दिया गया है. ज्ञात हो कि रविवार को रामनवमी जुलूस निकाले जाने के दौरान जलवाबाद मस्जिद के पास इसे मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने रोक दिया था. इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में हल्की झड़प भी हुई थी. वहीं पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा लिया गया था. परंतु रात में नगरखारा के दो युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद मामला फिर बिगड़ गया और सुबह में कुछ युवक कोडरमा बाजार पहुंचे और तोड़फोड़ भी की.

- Advertisement -

इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों में झड़प और मारपीट की घटना भी हुई. इसकी सूचना जिले के वरीय अधिकारियों और थाना को मिलने के बाद पुलिस बल की तैनाती कोडरमा बाजार और जलवाबाद इलाके में कर दी गई है. वहीं एहतियात के तौर पर सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है. इन दुकानों में दवा दुकान को छोड़कर होटल और फल एवं सब्जी दुकान भी शामिल हैं. इधर शांति बहाली को लेकर डीसी आदित्य रंजन, एसपी कुमार गौरव और अन्य अधिकारियों ने स्वयं पुलिस बल के साथ इलाके का दौरा किया. इन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की घटना की सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील की है.

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कोडरमा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309