DAV कपिलदेव : अपने ही स्कूल के नर्स को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजने वाला हवस का पुजारी प्रिंसिपल टाटा से अरेस्ट
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
दिन में स्कूल के प्रांगण में पूर्णिमा और एकादशी को हवन करने वाले डीएवी कपिलदेव के प्रिंसिपल एमके सिन्हा वास्तव में हवस के पुजारी हैं…राजधानी रांची के लोग उन्हें एक सुलझे हुए शिक्षक के रूप में जानते थे लेकिन चेहरे के पीछे छिपे हैवानियत और हवस छिपा था. स्कूल के गेस्ट के लिए बने कमरे में उनकी जो हरकत सामने आयी है उससे पूरा शिक्षा विभाग शर्मसार हो गया है.
डीएवी कपिलदेव स्कूल का प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा को अरगोड़ा थाना की पुलिस ने टेल्को थाना छेत्र टाटा से गिरफ्तार कर लिया,गौरतलब है कि डीएवी कपिलदेव के स्कूल के नर्स ने प्राचार्य पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था जिसके बाद नर्स ने रांची के आज बड़ा थाना में एफ आई आर दर्ज करवाया था मामले की गंभीरता को देखते हुए अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया
- Advertisement -
जैसा कि मालूम हो किप्राचार्य के खिलाफ नर्स ने ही यौन शोषण का आरोप लगा अरगोड़ा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि प्राचार्य उसे वाट्सएप पर पोर्न वीडियो भेजता था। उससे वीडियो देखने की बात पूछा करता था।

यहां तक कि ब्लड प्रेशर जांचने के लिए कमरे में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को गलत नियत से छूता था। उसके गेस्ट हाउस में आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकत की थी। पीड़िता के अनुसार आरोपित प्राचार्य उसे अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। वाट्सऐप पर पोर्न वीडियो भेजकर अगले दिन पीड़िता से वीडियो देखने की बात पूछता था।
डीएवी कपिलदेव सूत्रों ने बताया कि मनोज सिन्हा अपनी पावर की धौंस देकर कर्मचारियों को डरा कर रखता था। आवाज उठाने वालों को नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देता था। मनोज सिन्हा झारखंड जोन एफ का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी भी थे। इस जोन में रांची, जमशेदपुर और खूंटी जिले के 10 महत्वपूर्ण डीएवी स्कूल आते हैं। इस पद से भी हटा दिया गया है।

16 पेज के वाट्सएप मैसेज में भरे हैं अश्लील कमेंट
प्रिंसिपल ने नर्स को अश्लील वाट्सएव मैसेज भेजे हैं। 16 पेज के इनबॉक्स मैसेज में होटल में बुलाने और बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का जिक्र है। प्रिंसिपल नर्स को नौकरी से बाहर निकालने की भी धमकी दे रहा था। प्रिंसिपल ये भी कह रहा है कि मैं वीडियो कॉल कर रहा हूं और तुम अवॉइड कर रही हो।

वो लिखते हैं – चैट की भाषा कुछ इस प्रकार है