Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मंगेतर को अरेस्ट करवाकर चर्चा में आई ‘लेडी सिंघम’ प्रेमी के साथ भ्रष्टाचार के केस में गिरफ्तार

0 439

NEWS DESK, NATION EXPRESS, असम 

असम की लेडी सिंघम जनमोनी राभा गिरफ्तार

14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुलिस अफसर

पूर्व प्रेमी के साथ धोखाधड़ी केस में आया नाम

असम की लेडी सिंघम के नाम से चर्चा में आई पुलिस ऑफिसर को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी जनमोनी राभा पिछले महीने ही अपने मंगेतर को गिरफ्तार कराने के बाद चर्चा में आयी थी। शनिवार को पूर्व प्रेमी के साथ कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के मामले में पुलिस अधिकारी जनमोनी को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

असम की वो सब-इंस्पेक्टर जिन्होंने अपने मंगेतर को भेजा जेल - BBC News हिंदी

धोखाधड़ी केस में लेडी सिंघम का नाम

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के नगांव जिले के कालियाबोर पुलिस थाने में बतौर उप निरीक्षक तैनात राभा को लगातार दो दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि माजुली जिले की अदालत ने राभा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो ठेकेदारों ने पुलिस में शिकायत दी थी कि जब राभा माजुली में तैनात थीं, तो उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी राणा पोगाग के साथ उनका परिचय करवाया, जिसके बाद उन्होंने राणा के साथ आर्थिक सौदे किए थे।

ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें ठगा गया। राभा ने पोगाग के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने कुछ लोगों को ओएनजीसी में नौकरी और ठेका दिलाने का वादा करके ठगा। बाद में उसे धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और वर्तमान में वह माजुली जेल में बंद है।

Assam: Woman sub-inspector arrested her own fiancee, accused of cheating - Assam: महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपने ही मंगेतर को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप | Editorji Hindi

पूर्व प्रेमी के साथ भ्रष्टाचार में नाम

सूत्रों ने बताया कि ‘लेडी सिंघम’ या ‘दबंग पुलिसकर्मी’ के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी राभा के खिलाफ पोगाग के साथ साठ-गांठ करने के कई आरोप लगे, जिसने राभा के नाम पर पैसे लिये थे। सूत्रों ने बताया कि इन आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिये गये। गरमूर स्थित माजुली जिला जेल ले जायी गयी राभा की पिछले साल अक्टूबर में पोगाग के साथ सगाई हुयी थी और नवंबर 2022 में उनका विवाह होना था।

सब इंस्‍पेक्‍टर राभा ने नौकरी द‍िलाने के नाम की ठगी

सूत्रों ने बताया कि ‘लेडी सिंघम’ या ‘दबंग पुलिसकर्मी’ के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी जनमोनी राभा के खिलाफ अपने प्रेमी राणा पोगाग के साथ साठ-गांठ करने के कई आरोप लगे, जिसने राभा के नाम पर पैसे लिये थे। सूत्रों ने बताया कि इन आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिये गये।

Assam : Lady Cop - Junmoni Rabha Faces Corruption Charges

लेडी स‍िंघम और उसका प्रेमी अरेस्‍ट

असम पुल‍िस ने सब इंस्‍पेक्‍टर जनमोनी राभा के प्रेमी राणा पोगाग के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने कुछ लोगों को ओएनजीसी में नौकरी और ठेका दिलाने का वादा करके ठगा। बाद में उसे धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और वर्तमान में वह माजुली जेल में बंद है। वहीं जनमोनी राभा को पुल‍िस ने शन‍िवार को अरेस्‍ट क‍िया।

Report By :- MOHINI SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, असम 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309