Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

Wrong Number वाली लव स्टोरी : प्रेमिका को सूरत भगाकर ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने पकड़ा तो प्यार को मिली मंजिल

0 347

NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA

Patna Wrong Number Love Story: प्यार, मोहब्बत और इश्क ये तीनों शब्द सुनने में तो बहुत अच्छे लगते हैं, कहते हैं कि हर इंसान को दूसरों के लिए दिल में स्नेह और प्रेम रखना चाहिए. पटना के नौबतपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है. रॉन्ग नंबर पर प्यार हुआ.. शादी करने के लिए पटना की प्रेमिका को घर से भगाया.. जीआरपीएफ ने ट्रेन में दोनों को पकड़ा.. अब परिवार के सामने दोनों की शादी हुई.

पटना में एक रॉन्ग नंबर वाली लव स्टोरी सामने आई है। रॉन्ग नंबर पर प्यार हुआ और जब प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को ट्रेन से सूरत ले जाने के लिए निकल पड़ा। लेकिन शक के आधार पर रेल पुलिस ने मुग़लसराय में दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों की प्रेम कहानी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौप दिया। बाद में दोनों पक्ष की रजामंदी से मंदिर में लड़का-लड़की की शादी करा दी गई।

- Advertisement -

patna love

जानकारी के अनुसार, नौबतपुर के खजुरी निवासी विक्रमादित्य शर्मा का पुत्र अंकीत कुमार की आरोपुर निवासी नवनीत शर्मा की बेटी श्रेया राज से रॉन्ग नंबर पर बात हुई। दोनों के बीत बातों की सिलसिला चल पड़ा। फिर दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद 2 जून 2022 को शादी के लिए दोनों घर से भाग निकले। इसी दौरान ट्रेन में रेल पुलिस ने मुग़लसराय में दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के परिजन पहुंचे और दोनों की रजामंदी से बिक्रम स्थित मंदिर में शादी करा दी।

एक साल से दोनों प्यार में थे
इधर पुलिस की पूछताछ में प्रेमी जोड़ों ने कबूल किया कि वे दोनों एक दूसरे से करीब 1 वर्ष से प्यार करते है। रॉन्ग नंबर के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। पहले लड़की ने बात करने से इंकार कर दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों में बात होने लगी। इसके बाद धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों एक वर्ष से फोन से बात करते थे। लेकिन कभी एक दूसरे से नहीं मिले थे। बाद में सोशल मीडिया के जरिये दोनों में नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद वीडियो कॉल पर बात शुरू हो गई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा ली।

दोनों के घरवालों की रजामंदी से मंदिर में करा दी शादी: थानाध्यक्ष
नौबतपुर थानाअध्यक्ष मो. रफीकुल रहमान ने कहा कि थानाक्षेत्र के खुजरी गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपीएफ पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। हालांकि दोनों परिवार की रजामंदी के बाद मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई है। इस संबंध में दोनों पक्ष की तरफ से कोई भी लिखित आवेदन थाने में नहीं दिया गया है।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309