NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
राजधानी रांची के 6 थाना क्षेत्र में लागू निषेधाज्ञा सोमवार की शाम 06.30 बजे से समाप्त कर दिया गया है. इसको लेकर सदर एसडीओ दीपक दुबे की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.
मालूम हो कि 10 जून 2022 को मेन रोड रांची में घटित हिंसक घटना के परिप्रेक्ष्य में एहतियात के तौर पर 6 थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई थी. कोतवाली थाना, डेलीमार्केट थाना, लोअर बाजार थाना, हिंदपीढ़ी थाना, चुटिया थाना और डोरंडा थाना में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई थी. इसके तहत दिन के 12 बजे से लेकर 5 बजे तक ही दुकानें खोलने की अनुमति थी. इन 6 थाना क्षेत्रों में 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने, चलने पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि, अब स्थिति सामान्य होने के बाद सदर एसडीओ की ओर से 20.06.2022 के अपराह्न 06.30 बजे तत्काल प्रभाव से लागू निषेधाज्ञा को हटा दिया गया है.
- Advertisement -
