Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बड़ी कामयाबी : तुपुदाना प्रभारी मीरा सिंह ने पीएलएफआई का कुख्यात उग्रवादी बादल लोहरा को किया गिरफ्तार

0 368

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह और हटिया डीएसपी ने सोमवार को छापेमारी के दौरान तुपुदाना से पीएलएफआई उग्रवादी बादल लोहरा को गिरफ्तार कर लिया

एक दर्जन से भी अधिक मामलों का आरोपी पीएलएफआई उग्रवादी तुपुदाना में आया था लेवी वसूलने रांची पुलिस ने दबोच लिया

तुपुदाना से रांची पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी बादल लोहरा को गिरफ्तार किया है। वह पीएलएफआई का एरिया कमांडर भी रह चुका है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, लेवी वसूली के एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बादल लोहरा तुपुदाना ओपी क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया। इसमें एसएसपी की क्यूआरटी भी शामिल थी। पुलिस ने छापेमारी कर बादल को सोमवार को तुपुदाना क्षेत्र में घेरा और धर दबोचा।

- Advertisement -

12 मामलों का आरोपी पीएलएफआई एरिया कमांडर तुपुदाना से गिरफ्तार | PLFI Area  Commander accused of 12 cases arrested from Tupudana - Dainik Bhaskarपुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बादल को तुपुदाना ओपी में रखा गया है। कई आपराधिक कांडों में शामिल रह चुके बादल लोहरा को रांची पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सोमवार को सूचना मिली कि बादल तुपुदाना एरिया में है।

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद और भी कई अहम जानकारी सामने आएगी। बादल लोहरा मुख्य रूप से सिमडेगा के बसिया और गुमला के कामडारा और पालकोट में सक्रिय है।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309