Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BJP विधायक और थानेदार के बीच हॉट टॉक : विधायक ने थानेदार को दी वर्दी उतरवाने की धमकी तो थानेदार ने भी किया पलटवार कहा- हम भी बोरिया-बिस्तर तैयार रखे हुए हैं

0 456

NEWS DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह

गिरिडीह में भाजपा का प्रदर्शन कार्यक्रम हॉट टॉक शो बन गया. यहां बोकारो विधायक बिरंची नारायण और थानेदार के बीच गरमा-गरम बहस हो गई.

शहर में धरना कार्यक्रम के दौरान बोकारो से भाजपा विधायक बिरंची नारायण और गिरिडीह नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी में हॉट टॉक हो गया. एक तरफ जहां विधायक बिरंची नारायण ने थानेदार को चेतावनी दी तो दूसरी तरफ थानेदार ने भी कड़े तेवर दिखाए. दोनों तरफ से काफी देर तक बहस होती रही.

- Advertisement -

एमएलए-थानेदार के बीच बहसः दरअसल धरना दे रहे बोकारो विधायक को जब समझाने की नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने कोशिश की तो विधायक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एक-आध सप्ताह ही आपलोग बोलने की स्थिति में हैं. इसके बाद बोलने की स्थिति नहीं रहेंगे. एमएलए की इस धमकी पर थानेदार भी चुप नहीं रहे. उन्होंने भी कह डाला कि कोई बात नहीं, हमको बोलने की जरूरत नहीं है हम आज भी जाने के लिए बोरिया-बिस्तर तैयार रखे हुए हैं.

गिरिडीह : लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने पहुंची पुलिस से उलझे विधायक बिरंची नारायण, कहा- बोलती हो जाएगी बंद, थानेदार ने दिया कड़क जवाब - NEWSWING

क्या है पूरा मामलाः 

दरअसल गिरिडीह के अंबेडकर चौक पर बिजली-पानी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का एकदिवसीय धरना कार्यक्रम चल रहा था. जिस स्थान पर कार्यक्रम चल रहा था उसके ठीक पीछे न्यायालय का भवन है. कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर के साउंड को कम करने की बात कहने थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे. अभी थानेदार ने साउंड कम करने की बात कही ही थी कि भाजपा विधायक बिरंची ने आपत्ति दर्ज की और कहा कि एकाध सप्ताह के बाद आपलोग बोलने की स्थिति में नहीं रहेंगे. इसपर थानेदार ने भी जवाब दिया. इस दौरान विधायक बिरंची ने कहा कि मुकदमा करना है तो कर दीजिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है जो चलेगा. इस कार्यक्रम में बोकारो विधायक बिरंची, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी समेत कई नेता मौजूद थे. इन नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला

Report By :- SIMRAN CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गिरिडीह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309