CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड के डीएसपी या इससे ऊपर के अधिकारी अगर आपको परेशान करें तो टेंशन नहीं लें. क्यों कि ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत मिलने पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी. ऐसे मामले की शिकायत आप झारखंड राज्य पुलिस प्रधिकार से कर सकते हैं. हालांकि अधिकारियों पर ये कार्रवाई तभी होगी जब इसकी सत्यता की पुष्टि हो जाएगी.
प्रमाण के साथ करना होगा शिकायत- Advertisement -
प्रधिकारी द्वारा जारी अपने सूचना में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी अधिकारी की शिकायत करता है तो उसके पास शिकायत का ठोस आधार होना चाहिए. बिना प्रमाण के कोई भी कार्रवाई नहीं होगी. इसके अलावा गुमनाम पत्र के माध्यम से की गयी शिकायत पर भी कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा.
![DSP या इससे ऊपर के पुलिस अफसर से हैं परेशान, तो यहां करें शिकायत [If you are troubled by DSP or above police officer, then complain here] - Idtv Indradhanush](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2025/02/before-you-file-a-complaint.jpg)
शिकायत मिलने पर होगी सत्यता की जांच
शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत मिलने पर उसकी सत्यता की जांच भी होगी. शिकायत सही पाये जाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनका जवाब सुना जाएगा, इसके बाद ही किसी प्रकार की कोई कार्रवाई होगी. वर्तमान में पुलिस शिकायत प्रिधिकार का कार्यालय हिनू में स्थित है. इसके अध्यक्ष सेवानिवृत आइपीएस अधिकारी पीआरके नायडू हैं.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI