Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

31अगस्त को धूम धाम से मनाया जाएगा आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा का प्रथम वर्षगांठ

0 364

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा की तत्वावधान में स्थानीय एवं नियोजन नीति विषयक संयुक्त अभियान के तहत मोर्चा के प्रथम वर्षगांठ 31अगस्त 2022 मनाने की तैयारी 31अगस्त लेकर समीक्षा बैठक डा.करमा उरांव के अध्यक्षता एवं अंतु तिर्की के संचालन में संपन्न हुई । धन्यवाद ज्ञापन विभय नाथ शाहदेव ने किया।

1) 31 अगस्त 2022 को आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा का प्रथम वर्षगांठ आयोजन और इस अवसर पर जागृति नामक स्मारिका का लोकार्पण किया जाएगा। स्मारिका में 21 वर्षों के झारखंड के काल खंड में स्थानीय एवं नियोजन नीति, स्थानीयों को उद्योग,व्यवसाय,रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ववर्ती एवं वर्तमान सरकार ने क्या क्या किया है तत्संबंधी लेखा जोखा एवं सामाजिक अंकेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा ।

- Advertisement -

2 ) बैठक में झारखंड की राजनीति अस्थिरता एवं उत्पन्न परिदृष्य प्रदेश झारखंड के आवाम के हित में नहीं है इसके लिए पूरी तरह यहां के जनप्रतिनिधि और महा गठबंधन के घटक दल, झारखंड के आवाम के आपार जन समर्थन जो उन्हें पिछले विधानसभा में मिला उसका सम्मान नही कर सका। ढाई साल बीत गए स्थानीय नियोजन नीति राज्य के युवाओं को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा एक भी नियुक्ति नहीं किया जाना उदाहरण है, जब की राज्य सरकार के विभिन्न सेवा संवर्गों एवं शिक्षकों के 5 लाख पद रिक्त हैं।


आज की बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री अंतु तिर्की, सुनील सिंह,शिवा कच्छप,एस अली, बलकू उरांव,आजम अहमद, बहुरा उरांव, धर्म दयाल साहू, विभय नाथ शाहदेव, प्रेम शाही मुंडा, रमजान कुरैशी, शिव शंकर महतो, सुबोध दांगी, इसराइल खालिद, नौशाद खान,उ मेश मुंडा, शिव प्रसाद साहू उमेश लोहरा आदि उपस्थित थे।

Report By :- ANUSHKA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309