Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आज का दिन बेहद दिलचस्प: अग्नि परीक्षा से गुजरेंगे हेमंत, राजनीतिक संकट के बीच सोरेन सरकार हासिल करेगी विश्वास मत, राज्यपाल आज सार्वजनिक कर सकते हैं रिपोर्ट

0 383

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में आज का दिन बेहद दिलचस्प हो सकता है क्योंकि आज राज्यपाल भारत के चुनाव आयोग की राय को भी सार्वजनिक कर सकते हैं

झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक के रूप में बने रहने को लेकर जारी भ्रम के बीच हेमंत सोरेन आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायकों को भेजे गए पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत प्रस्ताव लाने की इच्छा जाहिर की है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव रखेंगे. इसी तरह का अविश्वास प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में भी पास हुआ था. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी उनकी सरकार को गिराने के लिए साजिश रच रही है.

- Advertisement -

कुछ दिन पहले दिल्ली विधानसभा में जो कुछ हुआ था उसका कल रांची के विधानसभा में उसका एक्शन रिप्ले किया जाएगा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा में दिल्ली की तर्ज पर विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे. इस अविश्वास प्रस्ताव में जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री की जीत हुई थी, उसी तरह से उन्हें भी जीतने की उम्मीद है. दोनों मुख्यमंत्रियों का मकसद भी एक ही है- ‘बीजेपी को रणनीतिक रूप से बेनकाब’ करना.

दोनों राज्यों में सत्ताधारी पार्टियों को की सरकारों पर कोई खतरा नहीं था, क्योंकि दोनों के पास स्पष्ट बहुमत है. इसलिए यह विश्वास प्रस्ताव सिर्फ खानपूर्ति प्रतीत होता है. दिल्ली विधानसभा के 70 में से आप के 62 विधायक हैं. विश्वास मत के दौरान उसके पक्ष में 58 मत पड़े. आप के 3 विधायक विदेश में थे और मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में हैं. दूसरी ओर झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 82 सदस्यीय विधानसभा में 52 विधायक हैं. इससे पहले तीन कांग्रेस विधायकों को रिश्वत के आरोप में निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद झामुमो गठबंधन की ताकत अब 49 विधायक है.

Jharkhand news: Amid political crisis, Jharkhand CM to seek trust vote on  Monday - Jharkhand news: सोमवार को बुलाया गया विशेष सत्र, सियासी उठापटक के  बीच सोरेन सरकार हासिल करेगी ...

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव का इस्तेमाल भाजपा पर हमला करने के लिए किया था. उनका आरोप था कि बीजेपी आप के 12 विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश कर रही थी और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक बीजेपी नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए कहा था. हालांकि आप की ओर से अब तक दोनों घटनाओं का कोई सबूत नहीं दिया गया है. इसी तरह हेमंत सोरेन भी अपनी सरकार को अस्थिर करने की कथित भाजपा की कोशिश पर हमला कर सकते हैं. वे इस बात पर बोल सकते हैं कि आखिर गठबंधन के लगभग तीन दर्जन विधायकों को कांग्रेस शासित रायपुर में क्यों भेजना पड़ा.

Jharkhand Political Crisis: EX Advocate General Opinion No Time Restriction  For Governor To Decide On CM Hemant Soren Assembly Membership - Jharkhand  Crisis: हेमंत की सदस्यता पर निर्णय के लिए राज्यपाल को

रांची में आज का दिन बेहद दिलचस्प हो सकता है क्योंकि कल राज्यपाल भारत के चुनाव आयोग की राय को भी सार्वजनिक कर सकते हैं, जिसमें हेमंत सोरेन के ‘लाभ के पद’ संबंधी विवाद पर फैसला होगा. लोगों को आशंका है कि लाभ के पद वाले विवाद में उन्हें विधायक की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जा सकता है. हालांकि, सरकार ने कहा है कि सोरेन उस स्थिति में इस्तीफा दे देंगे और फिर से सीएम के रूप में चुने जाएंगे और शपथ लेंगे. वे छह महीने के भीतर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे. झामुमो अपनी निरंतरता को बरकरार रखने के लिए विश्वास प्रस्ताव का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Report By :- SIMRAN SHUKLA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309