EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अंजुमन प्लाजा सभागार में पैरामाउंट पब्लिक स्कूल ने अपना 25वा सालाना कार्यक्रम और प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन समारोह मनाया, सिल्वर जुबली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अंजुमन इस्लामिया के सदर मुख्तार अंसारी और गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मंजर इमाम शामिल हुए सिल्वर जुबली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा स्कूल का फ्लैग लहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और साथ में पैरामाउंट गीत भी स्कूल की तारीफ में बयान की गई !
सिल्वर जुबली कार्यक्रम की शुरुआत हम्द के साथ हुई रंगारंग कार्यक्रम में प्ले स्कूल के बच्चों ने स्कूल चले हम और चक धूम धूम जैसे गानों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया वही इस कार्यक्रम में हैसियत बुजुर्गों की ड्रामा भी पेश किया गया जिसे देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गया छोटे-छोटे बच्चों ने लॉकडॉन ने कर दिया है मां-बाप और बच्चों को पढ़ाई को लेकर तंग पर पढ़ाई है जरूरी कव्वाली गाकर दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा
- Advertisement -
प्राइस वितरण समारोह के अंतर्गत अलग-अलग श्रेणियों में क्लास प्री नर्सरी और मैट्रिक तक के बच्चों को नज़रुल इस्लाम मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया इस सम्मान में स्टार गिल्ड अवॉर्ड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, क्लास टॉपर, क्लास टॉपर को राइजिंग स्टार अवार्ड, मैट्रिक टॉपर को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड. बेस्ट इन रीडिंग राइटिंग और ओरेशन साथ ही कई कैटेगरी में प्राइस देखकर बच्चों की हौसला अफजाई की गई !
स्कूल की वाइस प्रिंसिपल तहसील अंसारुल्लाह ने स्कूल के 25 साल के सफर का फोटो वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाया जिसे देखो में मौजूद पूर्व छात्र अपनी पुरानी यादों में खो गए, वही स्कूल के प्राचार्य सलमा अंसारुल्लाह ने सलाह दी और कहा कि बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए उनकी पहली तालीमगाह उनकी मां को स्मार्ट बनना होगा कार्यक्रम का संचालन टीचर शहनाज परवीन और आफरीन ने किया!
सिल्वर जुबली कार्यक्रम को सफल बनाने में शाइस्ता, अफसाना, शाजिया, तराना, रहीला, आलिया ने अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया और धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के डायरेक्टर सैयद अंसारुल्लाह ने किया !
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI