Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कर्ज के तले दबे एक ही परिवार के 6 लोगों ने दे दी जान : मौत सामने थी और खौफ सूदखोरों का था

0 484

NEWS DESK, NATION EXPRESS, नवादा (BIHAR)

बिहार के नवादा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर पीकर खुदकुशी (Nawada Mass Suicide) कर ली. मौत से ठीक पहले परिवार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें परिवार के सदस्यों को उनके कमरे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है. उस समय भी इन सभी की चेहरे और जुबान पर सिर्फ महाजन की मनमानी का खौफ और बेबसी देखी जा सकती थी

नवादा में कर्ज के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों ने जान दे दी। सामूहिक आत्महत्या के बाद मृतकों के शवों को कंधा भी नसीब नहीं हो सका। एक साथ परिवार के 6 सदस्यों को कंधा देने वाला भी कोई नहीं बचा। केदार गुप्ता का बड़ा बेटा अमित दिल्ली में पढ़ाई करता है। घटना की सूचना मिलने पर वो बहन गुंजा के साथ गुरुवार रात नवादा पहुंचा। लिहाजा शवों को एक वैन से मुक्तिधाम ले जाया गया। परिवार के अन्य सदस्यों, समाजसेवियों की मदद से पुलिस शवों को श्मशान घाट तक ले गई। जहां एक साथ परिवार के 6 शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -

अमित ने बताया कि वो लोग किराए के घर में रहते थे। पापा से उसकी बात 2 दिन पहले ही हुई थी। उसने कहा था कि आप टेंशन मत लीजिए वो सब ठीक कर देगा। जहर खाने के सवाल पर उसने कहा कि मुझे नहीं पता मौत कैसे हुई है, लेकिन सभी लोग जहर खाने की ही बात कर रहे हैं।

परिवार के 6 सदस्यों की चिता एक साथ सजाई गई। यह तस्वीर बहुत मार्मिक थी। लोग इसे देख भावुक हो जा रहे थे। मृतक केदार के बड़े बेटे भाई अमित ने एक-एक कर 6 शवों को मुखाग्नि दी।

केदार लाल गुप्ता और उनकी पत्नी अनीता कुमारी की फाइल फोटो।

5 सदस्यों की चिता सजते ही आ गई छठी मौत की खबर

बुधवार देर रात परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो चुकी थी। छठे सदस्य साक्षी का इलाज पावापुरी विम्स में चल रहा था। इस बीच पांच मृतकों की चिता सजा दी गई। अंतिम संस्कार की तैयारी थी। तभी साक्षी की भी मौत की खबर आ गई। लिहाजा पांचों का दाह संस्कार रोक दिया गया। फिर परिवार के छठे सदस्य का शव आने पर नवादा के बिहारी घाट पर उसकी भी चिता साथ में सजाई गई।

सदर अस्पताल में शवों का हुआ पोस्टमार्टम

दाह संस्कार से पहले सदर अस्पताल में छहों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। बारी बारी से शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही। हर कोई इस घटना से स्तब्ध रह गए।

Report By :- DIVYA SAGAR, NEWS DESK, NATION EXPRESS, नवादा (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309