Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BIG BREAKING : कल की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, सामान्य दिनों की तरह चलेगा कामकाज

0 374

BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

मुख्य श्रमायुक्त श्रम मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के कार्यालय में मुख्य श्रमायुक्त की उपस्थिति में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (All India Bank Employees Association) के पदाधिकारियों, बैंक प्रबंधन, भारतीय बैंक संघ (IBA) एवं वित्त मंत्रालय (DFS) के अधिकारियों के बीच 19 नवंबर 2022 की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मुद्दे पर चर्चा हुई.

- Advertisement -

सभी मुद्दों पर सहमति बन जाने के कारण ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन ने 19 नवंबर 2022 की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया है. शनिवार को बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चालू रहेगा. ये जानकारी ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (All India Bank Employees Association) के राष्ट्रीय महासचिव सी एच वेंकटचलम ने दी है.

Report By :- ANUJA AWASTHI, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309