अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने रामनवमी और रमजान मोहब्बत और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
हमारे मुल्क भारत में हमेशा से ही गंगा जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल पेश करता आ रहा है हमारे मुल्क में होली हो या दिवाली ईद हो या बकरीद सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर प्यार और मोहब्बत के साथ एक दूसरे के त्योहार को मनाते आ रहे हैं इस बार भी मुसलमानों का पाक महीना रमजान चल रहा है और इसी महीने में हिंदुओं का त्यौहार रामनवमी भी जोश और खरोश के साथ मनाने की तैयारी चल रही है ऐसे में हिंदू और मुसलमान सभी एक साथ मिलकर गंगा जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में हिंदू मुस्लिम एकता कायम थी कायम है और हमेशा कायम रहेगी इस बार भी हम लोगों को रमजान और रामनवमी आपस में प्यार मोहब्बत के साथ मना कर अनोखी मिसाल पेश करनी होगी !

- Advertisement -
अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने नेशन एक्सप्रेस से खास बातचीत में हिंदू और मुस्लिम दोनों संप्रदाय के लोगों से अपील की है :-
- इस रामनवमी व रामजान त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं साथ ही सामाजिक, साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाएं रखें.
- किसी भी समुदाय, व्यक्ति विशेष, धर्म या समाज को ठेस पहुंचाने वाले संगीत या गाने का प्रयोग ना करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े. किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो या वीडियो और धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें.
- रांची पुलिस का सहयोग करें
- किसी भी अप्रिय घटना से संबंधित सूचना रांची के एसएसपी को जरूर दे
अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने राखी समेत देश के तमाम भाइयों को रामनवमी की ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि हम लोग इस बार रमजान के मौके पर भी हिंदू मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल पेश करेंगे और मौलाना आजाद कॉलोनी लोहा डी के आसपास से गुजरने वाले रामनवमी का जुलूस का स्वागत जोश और पूरे खरोश के साथ करेंगे उन्होंने कहा कि नामकुम, भुइयां टोली,और लोवाडीह के हिंदू भाइयों से अपील है कि वह भी रामनवमी की जुलूस शांतिपूर्वक कांटा टोली होते हुए मेन रोड की तरफ ले जाए अंजुमन इस्लामिया नूरिया हर कदम पर उनके साथ हैं!
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
