Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रंगीन मिजाज निकले बन्ना गुप्ता मंत्री बन्ना गुप्ता : कांग्रेस के मंत्री भूल बैठे सारी मर्यादा! महिला से की ‘गंदी’ बात, वायरल हुआ अश्लील वीडियो, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

0 884

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रंगीन मिजाज के स्वास्थ्य मंत्री का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो को भाजपा नेता ने अपने ट्वीटर अकाउंट में पोस्ट किया है. ये वीडियो करीब 21 सैकेंड का है.

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील Video वायरल, कहा- इमेज खराब करने की साजिश

Banna Gupta Video: झारखंड (Jharkhand) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल झामुमो सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है. वायरल वीडियो में मंत्री बन्ना गुप्ता वीडियो कॉल पर एक महिला से कथित रूप से अश्लील बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने ट्वीट भी किया है. बीजेपी ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनसे इस्तीफा देने की मांग की है. हालांकि, मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनकी छवि को खराब करने की साजिश रची गई है. आइए जानते हैं कि एक वायरल वीडियो से कैसे झारखंड की राजनीति गरमा गई है.

- Advertisement -

मंत्री जी का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल

बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें कांग्रेस नेता और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कथित तौर पर अश्लील बातचीत करते दिख रहे हैं. इसके जवाब में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने वायरल वीडियो को फर्जी और छेड़छाड़ किया हुआ करार दिया है. मंत्री ने कहा कि उनके सियासी विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने के लिए इसे वायरल किया है.

वीडियो पर मंत्री की सफाई

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ये भी कहा कि ये एक साजिश का हिस्सा है. पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैंने इसको लेकर में एक एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की जल्द ही जांच करेगी. उन लोगों के खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा, जिन्होंने मुझको फंसाने का प्रयास किया.

प्रेस विज्ञप्ति
23 अप्रैल 2023

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी का कार्यालय

आज सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है, वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा, सत्यमेव जयते!

बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य मंत्री
झारखण्ड सरकार।

निशिकांत दुबे ने कसा तंज

निशिकांत दुबे ने 19 सेकंड की वीडियो क्लिप को ट्वीट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है कि यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है. महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता, यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का 'डर्टी' वीडियो वायरल, बीजेपी ने लपेटा तो  सामने आकर दी सफाई - jharkhand health minister banna gupta objectional video  goes viral - Navbharat Times

हालांकि, वीडियो की सच्चाई की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. बन्ना गुप्ता कांग्रेस के कोटे से राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं.

Report By :- TANYA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309