झारखंड में तेजी से चढ़ रहा है पारा: कई शहरों में पारा 42 डिग्री के पार, अभी और बढ़ेगी गर्मी, 15 जून से मिल सकती है थोड़ी राहत
WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड के 12 जिलों में तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। अभी तापमान और बढ़ने की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि जरूरत ना हो तो घर से ना निकलें। बुधवार को गोड़्डा का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.6, पाकुड़ में 42.5 रहा। दर्ज आंकड़े बता रहे हैं कि मौसम का मिजाज अभी और गर्म होगा। बढ़ते तापमान में अपनी सेहत का ध्यान रखें। राज्य में 15 मई के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

- Advertisement -
झारखंड चक्रवाती तूफान मोचा का कितना असर
15 मई से कुछ स्थानों में बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान भी मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि अभी कई शहरों के तापमान में औऱ वृद्धि होगी। इस वक्त चक्रवात ‘मोचा’ की खूब चर्चा है। मौसम विभाग ने साफ कह दिया है कि इसका झारखंड पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा अभी जो हालात नजर आ रहे हैं उससे यही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस चक्रवात का झारखंड पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि अगर तूफान ने अपना रास्ता बदला या कोई और बदलाव हुआ तो संभावना है कि इसका असर झारखंड पर भी पड़े।

तूफान मोचा का कहां पड़ेगा असर
मौसम विभाग चक्रवात के पड़ने वाले किसी भी तरह के प्रभाव की ताजा अपडेट जारी करता रहेगा। इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में प्रमुख रूप से पड़ सकता है। बंगाल में इस तूफान के आने से लोगों को 12 मई से सावधान रहने की जरूरत है. समुद्र तट के करीब भी जाने से सख्त मनाही की गयी है. वहीं, ओडिशा में भी इससे संबंधित एडवाइजरी जारी की गयी है।
Report By :- KOMAL SINHA, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI