ईमानदारी की अनूठी मिसाल : ट्रैफिक सिपाही मकबूल अली को सड़क पर गिरा हुआ मिला 20 हजार रुपया, सिपाही ने CCR में पैसा जमा करवाया
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
बेईमानी के सौ रुपए से ज्यादा ईमानदारी का एक रुपया है। यह कथन हम आज एक ट्रैफिक सिपाही के लिए कह रहे हैं जिसने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। ट्रैफिक सिपाही का नाम मकबूल अली है और इनके कर्मों से ही इसकी ईमानदारी झलकती है।
आज के दौर में जहां एक रुपए के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है वहीं रांची के एक ट्रैफिक सिपाही मकबूल अली ने इमानदारी की मिसाल पेश की है सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के पास रोज की तरह यह ट्रैफिक सिपाही अपने ड्यूटी को अंजाम दे रहा था उसी समय शनि मंदिर के पास ट्रैफिक सिपाही को 2 -2 हजार का 10 नोट यानी 20 हजार सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला, पहले तो ट्रैफिक सिपाही मकबूल अली ने आसपास के दुकानदारों से पूछा कि कहीं उनका ना गिर गया हो और उसके बाद रातू रोड के ऑटो स्टैंड में आकर उसमें सभी ऑटो वाले से पूछा कि कहीं कोई राहगीर का 20 हजार तो नहीं गिर गया है लेकिन जब ट्रैफिक सिपाही मकबूल अली सभी जगह से पूछ के हार गया लेकिन पैसे के असली मालिक का नहीं पता चला तो उस ट्रैफिक सिपाही ने सुखदेव नगर थाना में लाकर उस पैसे को जमा कर दिया ! लेकिन सुखदेव नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने ट्रैफिक सिपाही मकबूल अली को कचहरी रोड स्थित क्राइम कंट्रोल रूम में पैसा जमा करने को कहा !
- Advertisement -

वहीं क्राइम कंट्रोल रूम के डीएसपी ने कहा है कि जिसके भी पैसे गिरे हैं वह कंट्रोल रूम में आकर इससे संबंधित सही जानकारी देकर इसे प्राप्त कर सकते हैं
सम्मानित करने की योजना बना रहा है दानिश खान चैरिटेबल ट्रस्ट
रांची का ट्रैफिक सिपाही मकबूल अली ने जिस तरह से आज इमानदारी की अनोखी मिसाल पेश की है इससे कहीं ना कहीं लोगों को सबक सीखने की जरूरत है वही दूसरी ओर नेशन एक्सप्रेस के कार्यालय में दानिश खान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने फोन किया और कहा कि रांची के ट्रैफिक सिपाही मकबूल अली के जज्बे को सलाम करते है और यह उम्मीद करता हूँ कि हर कठिन परिस्थिति में भी ट्रैफिक सिपाही मकबूल अली अपने जज्बे को समाप्त नहीं होने देंगे साथ ही समाज को प्रेरित भी करेंगे इस महान कार्य के लिए उनको हम लोग सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं
Report By :- PUJA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI