Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची पुलिस का अमानवीय चेहरा : अरगोड़ा थाना के मुंशी पर शख्स को बेरहमी से पीटने का लगा आरोप

0 350

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना की पुलिस पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है यह मामला गुरूवार की रात हुई है। पुलिस पर आरोप लगा है कि हरमू के रहने वाले विनोद सिन्हा नाम के युवक के साथ पुलिस ने बेरहमी से मारपीट किया जिससे लहूलुहान हो गया है।

Ranchi:अरगोड़ा थाना की पुलिस पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने का  आरोप.....मामले की छानबीन की जा रही है... - झारखण्ड न्यूज़

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक विनोद सिन्हा नाम का व्यक्ति नशे में था पुलिस के द्वारा उसे पकड़ कर अरगोड़ा थाना लाया गया।इसी दौरान थाना के मुंशी से व्यक्ति का बहस होने लगा।जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई।इस मामले में सिटी एसपी ने कहा की प्रथम दृष्टया से जो जानकारी हमें मिली है व्यक्ति नशे में था और खुद से खुद को घायल कर लिया थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। और पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अरगोड़ा थाना की पुलिस पर शख्स को बेरहमी से पीटने का लगा आरोप, पुलिस कह रही  नशे में था

इधर सूचना पाकर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा खुद थाना पहुँचे हैं।मामले की छानबीन कर रहे है।डीएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है।व्यक्ति के साथ थाना में मारपीट हुई है या थाना से बाहर कहीं गिर गया है।उन्होंने कहा कि अगर थाना मारपीट की पुष्टि होती है तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309