आजादी के जश्न में डूबी रांची : शहर में आन-बान और शान से लहराया तिरंगा, कई इलाकों में किया गया झंडोत्तोलन, छोटे बच्चों ने भी मनाया आजादी का जश्न
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है। हर ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। सभी लोग इस आजादी के पर्व को अपने अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं। रांची में भी लोग आजादी के जश्न में डूबे हैं। रांची में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, रांची के अलग-अलग हिस्सों में भी झंडोत्तोलन किया गया,स्कूल कॉलेज व मदरसों में स्वतंत्रता दिवस बड़े जोर और शोर के साथ मनाया जा रहा है। जहां एक तरफ सरकारी स्कूलों, बिल्डिंग और कार्यालयों में झंडा फहराया जा रहा है तो वहीं मुस्लिम समाज भी गणतंत्र दिवस बड़ी जोर शोर के साथ मना रहा है
मदरसा इस्लामिया में किया गया झंडोतोलन
- Advertisement -

मदरसा इस्लामिया अंजुमन के कन्वीनर साजिद उमर ने झंडोत्तोलन किया, अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी तारिक हुसैन, मोहम्मद नजीर, वसीम अंसारी, मोहम्मद लतीफ, सजा उल हक, प्रिंसिपल मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद जावेद ने शिरकत की !
अंजुमन इस्लामिया नूरिया में भी किया गया झंडोतोलन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित अंजुमन इस्लामिया नूरिया में भी सदर हाजी सऊद आलम ने झंडोतोलन किया और झंडे को सलामी दी गई। इस दौरान देश को आजाद कराने में शहीदों के बलिदान को याद कर भारत कैसे आजाद हुआ इस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर इस अवसर पर मोहम्मद साहिल खान, अकूब पठान,आरिफ अंसारी, अमीरुल हसन, सर्फउद्दीन खान, निजाम, इम्तियाज, के अलावा मौलाना आजाद कॉलोनी के कई गणमान्य लोग मौजूद थे
ये हमारे बुजुर्गों की कुर्बानियों का नतीजा है : हाजी सऊद आलम

अंजुमन इस्लामिया नूरिया के सदर हाजी सऊद आलम ने कहा, “हिंदुस्तान 15 अगस्त 1947 मे आजाद हुआ था. ये हमारे बुजुर्गो, हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब मजहब वालों ने कुर्बानियां पेश की थी. आजादी के लिए जद्दोजहद की थी और उसका फल हमको मिला. हम सब मजहब वाले अपने अपने त्यौहारों ख़ुशी से मनाते है और जो पहले अंग्रेज थे उसने गुलाम बना रखा था. वो सब मजाहिब वालों को पर जुल्म करते थे. उसे देश सें निकाला और उसकी ख़ुशी के इजहार में हमने 15 अगस्त को जश्न-ए-आजादी मनाया है.’’
6 साल की इनाया और 4 साल के हारिस ने भी सेल्फी लेकर “हर घर तिरंगा अभियान” में लिया भाग
रांची मे हर घर शान से लहराया तिरंगा
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गली-मोहल्ले से लेकर सरकारी कार्यालयों तक शान से तिरंगा लहराया गया, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री की एक अपील ने रिकॉर्ड स्तर पर प्रतिक्रिया दर्ज की है. बीते दिनों पीएम मोदी ने देश वासियों से हर घर तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया था. पीएम ने लोगों से अपनी सेल्फी भी वेबसाइट पर अपलोड़ करने की अपील की थी. मंगलवार (15 अगस्त 2023) तक लगभग 8.8 करोड़ लोगों ने वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील हर घर तिरंगा के बाद झारखंड की राजधानी रांची में भी छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के जश्न में हिस्सा लिया और अपनी फोटो वेबसाइट पर अपलोड किया !
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI