Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डॉक्टर की नाबालिग बेटी को सिगरेट पिलाकर बनाया VIDEO, फ‍िर खेला ये गंदा खेल

0 650

NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखीमपुर खीरी (UTTAR PARDESH)

डॉक्टर की 11 वर्षीय बेटी को दो युवकों ने सिगरेट पिलाकर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए किशोरी से 20 हजार रुपये रंगदारी मांगी। उसने कुछ रुपये घर से चोरी कर दे भी दिए। पूरे रुपये न मिलने पर आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीड‍िया पर वायरल कर दिया। किशोरी के पिता ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया, डॉक्टर ने बताया कि मोहल्ले के ही यासीन के यहां उसका लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र के सिसोरा गांव निवासी रिश्तेदार फैजान आया था। कुछ दिन पहले फैजान ने उनकी नाबालिग बेटी को सिगरेट पिलाते हुए वीडियो बना ली थी। इसके बाद उसने 20 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर वीडियो बेटी के स्वजन को दिखाने व सोशल मीड‍िया पर वायरल करने की धमकी दी। 

इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर द‍िया वीड‍ियो

- Advertisement -

डॉक्टर ने बताया कि बेटी ने घर से कुछ रुपये चोरी कर फैजान को दे दिए, लेकिन वह पूरे रुपये लेने की जिद पर अड़ा रहा। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। दो नवंबर को फैजान ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर द‍िया। उन लोगों ने जानकारी होने पर आरोपित के स्वजन से शिकायत की तो उन लोगों ने भी धमकाना शुरू कर दिया। फैजान व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी मांगने समेत कई धाराओं में प्राथमिक पंजीकृत कराई। सुरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत करवा दी गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Report By :- SIMRAN SHUKLA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखीमपुर खीरी (UTTAR PARDESH)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309