Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दर्दनाक हादसा : दीवाली से एक रात पहले सड़क पर दौड़ा मौत का टैंकर, कार से हुई भयानक टक्कर, जिंदा जले 3 लोग

0 540

NEWS DESK, NATION EXPRESS, दिल्ली NCR

गुरुग्राम में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. एक टैंकर ने कार और पिकअप वैन में टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार के अंदर तीन लोगों की जलकर मौत हो गई. वहीं पिकअप चला रहे ड्राइवर की भी दर्दनाक मौत हो गई.

- Advertisement -

दिवाली से ठीक एक दिन पहले गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. यह हादसा दिल्ली-जयपुर हाई वे पर हुई हआ है. यहां पर एक टैंकर ने पिकअप वैन और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से कार में आग लग गई और अंदर बैठे तीन लोग जिंदा जल गई. वहीं पिकअप वैन के ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई है. पुलिस फिलहाल हादसे में मृत लोगों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक यहां पर दिल्ली जयपुर हाईवे के सिधरावली गांव के पास रात करीब 11 बजे जयपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार तेल का टैंकर आ रहा था. टैंकर ने पहले डिवाइडर तोड़ा फिर दिल्ली से जयपुर जाने वाली लाईन में जा घुसा. यहां पर उसने सामने से आ रही एक डेटसन गो कार को टक्कर मार दी. इस कार में सीएनजी लगा हुआ था जिसकी वजह से उसमें ब्लास्ट हुआ और कार में आग लग गई. कार के दरवाजे लॉक होने की वजह से उसे खोला नहीं जा सका और अंदर बैठे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई.

दूध के टैंकर को कार ने पीछे से मारी टक्कर:जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा,  एयरबैग खुलने से बची जान

वहीं इस टैंकर चालक ने कार को टक्कर मारने के बाद आगे लगी डिवाइडर ग्रिल को तोड़ा और दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली सर्विस लेन में पहुंच गया जहां उसने सामने से आ रही एक पिकअप वैन को अपना निशाना बनाया. पिकअप वैन की टक्कर से पिकअप चालक की भी मौत हो गई. जो लोग वहां से गुजर रहे थे उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी और कुछ लोगों ने जलती हुई कार के फोटोज और वीडियोज भी बना लिए.

Tragic accident in Jaipur a speeding car rammed into a dumper 3 friends  died - जयपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 दोस्तों की  मौत , राजस्थान न्यूज

बताया जा रहा है कि पिकअप आगे से चकनाचूर हो गई थी जिसकी वजह से अंदर फंसे चालक को कटर से काटकर मुश्किल से बाहर निकाला जा सका. हालांकि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं कार के अंदर जले लोगों के अवशेष ही कार में बचे थे. पुलिस ने कार की नंबर प्लेट की जांच के आधार पर बताया है कि यह कार पानीपत के किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है. हालांकि पुलिस चारों मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है.

Report By :- SURBHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, दिल्ली NCR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309