शांति व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास : असामाजिक तत्वों ने एक साथ 4 मंदिरों में तोड़ी मूर्तियां, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, इलाके मे तनाव, कई थाने की फोर्स मौके पर
NEWS DESK, NATION EXPREESS, RANCHI
राजधानी रांची से महज 30 किमी दूर मांडर में एक साथ चार मंदिरों में तोड़फोड़ की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह पांच बजे से आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर रखा है। मांडर के मूडमा में पिछले पांच घंटे ने एनएच 39, रांची डाल्टेनगंज मार्ग जाम है। रास्ते में टायर जलाकर भी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
सुबह से मौजूद हैं कई वरिष्ठ अधिकारी
बीती रात मूडमां के हिंदू मंदिरों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की है। इनमें महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव औऱ मड़ई देवी मंडप शामिल है। मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है और धार्मिक झंडा की भी उखाड़ को फेंक दिया गया है। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह मिली तो ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क को जाम कर धरने पर बैठ गए । ग्रामीण सीनियर एसपी और डीसी को मौके पर बुलाने की माग पर अड़े है।हालांकि ग्रामीण एसपी,सदर एसडीओ सहित कई थानों की पुलिस और डीएसपी सुबह से ही घटनास्थल पर मौजूद है।

सड़क जाम कर बैठे हैं लोग
दो बांस को जोड़कर एनएच पर लगाया गया है और आवाजाही पूरी तरह से रोक दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। मांडर के सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर ने कहा कि स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वह शांति बनाएं रखें। सर्किल इंस्पेक्टर ने सड़क जाम कर रहे लोगों से कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे, उन्हें कड़ी सजा दी जायेगी। तमाम प्रयास के बाद भी अब भी लोग सड़क पर बैठे हैं।
- Advertisement -
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPREESS, RANCHI