Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BIG NEWS : CM हेमंत सोरेन से ईडी कार्यालय में 6 घंटे से हो रही है पूछताछ : ED के सवालों से घबरा कर बार बार पानी मांग रहे हैं CM

0 1,028

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मुख्यमंत्री बोले- 1000 करोड़ का घोटाला संभव नहीं, कार्रवाई ऐसी जैसे देश छोड़ने वाला हूं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पिछले 6 घंटे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ चल रही है. ईडी ऑफिस में ही हेमंत सोरेन ने घर का खाना खाया. इसके बाद फिर से उनसे पूछताछ शुरू की गयी. अवैध खनन मामले में ईडी सीएम से पूछताछ कर रही है. इससे पहले मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में प्रेस को संबोधित किया. अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया.

- Advertisement -

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी कार्यालय में 6 घंटे से हो रही है पूछताछ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पिछले 6 घंटे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ चल रही है. मुख्यमंत्री श्री सोरेन दिन में 12 बजकर 05 मिनट पर ईडी के कार्यालय पहुंचे थे. इसके बाद से वह अब तक बाहर नहीं निकले हैं. मुख्यमंत्री ने दिन में अपने घर से खाना मंगवाया था. उन्होंने ईडी कार्यालय में ही लंच किया. मुख्यमंत्री के ईडी कार्यालय आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी थी. दिनमें करीब साढ़े 10 बजे हिनू चौक और उसके आसपास के करीब दो किलोमीटर के इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी.

Jharkhand Mining lease case: Allegations against me baseless, says Hemant  Soren before leaving for ED officeED ऑफिस में हेमंत सोरेन से पूछताछ, बाहर अनोखा समर्थक

ईडी ऑफिस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगातार पूछताछ चल रही है. वहीं, दूसरी तरफ हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक ईडी कार्यालय के बाहर पहुंच रहे हैं. एक ऐसा समर्थक वहां पहुंचा, जिसने अपने शरीर पर हेमंत सोरेन की तस्वीर पेंट करवा रखी थी. उसने कहा है कि वह हेमंत दा का समर्थन करने के लिए यहां पहुंचा है. उसने अपना नाम राज खलखो बताया है.

ईडी कार्यालय के अंदर सीआरपीएफ का पहरा, बाहर झारखंड पुलिस का घेरा

अवैध खनन के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. ईडी कार्यालय के अंदर सुरक्षा का कमान सीआरपीएफ जवानों को दिया गया था. ईडी कार्यालय के गेट के अंदर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी. सीआरपीएफ के 2 दर्जन जवान सुरक्षा संभाल रहे थे. वही ईडी कार्यालय के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था झारखंड पुलिस, जैप और रैप के जिम्मे था. कार्यालय के दोनों तरफ बेरिकेटिंग कर घेराबंदी कर दी गई थी. सड़क को वनवे कर दिया गया था. चूंकि उसी रास्ते से एयरपोर्ट जाए जाता है, जिस कारण से सड़के व्यस्त रहती है. सुरक्षा के लिहाज से हिनू चौक के पास ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे. एयरपोर्ट थाना प्रभारी डोरंडा थाना प्रभारी और जगन्नाथपुर थाना प्रभारी बीच-बीच में इलाके की निगरानी जुटे थे, हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा पल-पल की जानकारी ले रहे थे. पुलिस के वरीय अधिकारी भी पल पल जी जानकारी ले रहे थे.

Report By :- SAMREEN NAAZ, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309