अंजुमन चुनाव: इबरार या मुख्तार, कौन होगा अंजुमन का सरदार, फैसला आज? प्रत्याशियों के दिल की बढ़ी धड़कन
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
किसके हाथ लगेगी अंजुमन इस्लामिया की सत्ता ?
किसका होगा अंजुमन इस बार ? कौन कौन बनेगा सरदार कौन होगा असरदार
लंबे समय के बाद सोमवार को हुए अंजुमन चुनाव की मतगणना आज राखी स्थित हज हाउस में सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा जानकार बताते हैं कि दोपहर 1 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी के अंजुमन की सत्ता किसके हाथ में जाएगी आपको बताते चलें कि सोमवार को हुए अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में 80% वोटर्स ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था और अपने मनपसंदीदा प्रत्याशियों को वोट दिया था, कडरू स्थित हज हाउस में काउंटिंग के मद्देनजर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं!
- Advertisement -


अंजुमन चुनाव के अध्यक्ष के लिए हाजी मुख्तार और इबरार अहमद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है दोनो की ओर से जनता को लुभाने के लिए कई वादों की झड़ी लगाई जा रही है लेकिन कयास यह लगाया जा रहा है कि रांची के मुसलमान इस बार बदलाव चाहते हैं चुनाव में इस बार वोटरों के मन में कई सवाल है कयास लगाया जा रहा है कि इस बार अंजुमन की टीम पूरी तरह युवाओं के हाथ में होगी !

महासचिव पद के लिए मोहम्मद फिरोज जिलानी और डॉक्टर असलम परवेज के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी
कयास लगाया जा रहा है कि संयुक्त सचिव के लिए नेहाल अहमद इस बार कमाल करेंगे वही वाइस प्रेसिडेंट में नदीम खान झंडा गाड़ने में कामयाब हो सकते हैं
फिलहाल रांची शहर के तमाम चौक चौराहों पर अंजुमन चुनावी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों लोगों की जुबान पर बस यही है कि इस बार अंजुमन का सदर कौन होगा लेकिन दोपहर 1 बजे तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी कौन होगा अंजुमन का हकदार ?

सोमवार को शांतिपूर्वक हुआ था अंजुमन चुनाव
मतदान में कुल 1635 उम्मीदवारों की सूची थी जिसमें लगभग 13 सौ लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया । इसमें 89 लोग उम्मीदवार थे जिसमें 59 मजलिस ए आमला और 20 पदाधिकारी में शामिल थे । सबसे महत्वपूर्ण पर अध्यक्ष में दो टीम से थे। एक टीम आमीन में अबरार अहमद जो पहले भी दो बरा अध्यक्ष रह चुके हैं। और दूसरे टीम अमन में हाजी मुख्तार। इन दोनों के बीच कांटे का टक्कर था। वहीं उपाध्यक्ष पद में मोहम्मद नौशाद, नदीम खान ,आसिफ अली ,सज्जाद इदरीसी, मोइनुद्दीन , अनवर हुसैन, खालिख नन्हू। महासचिव में फिरोज जिलानी, डॉक्टर असलम परवेज, मोहम्मद नौशाद ,डा.तारीक हुसैन, मतिउर रहमान ,जबीउल्ला । संयुक्त सचिव में मोहम्मद शाहिद, नेहाल अहमद ,सादिक लतीफ आर्यन , मंसूर आलम ,शमीम अख्तर शामिल थे। वहीं पहली बार 5 महिलाओं ने भी अंजुमन इस्लामिया चुनाव का हिस्सा बनी । जिसमें नुसरत, नाजिया तबस्सुम,शहगुफ्ता बानो तरन्नुम ,सादीया शामिल है।
मतदान के दौरान इन पर थी सबकी नजरः
मतदान के दौरान उम्मीदवारों को विभिन्न पंचायतों मस्जिदों मदरसों से जुड़े हुए लोगों पर नजर के मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी आजम मोहम्मद, झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरेश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, पूर्व पार्षद असलम, पूर्व पार्षद सलाउद्दीन संजू ,पार्षद संजू, रमजान कुरैशी ,नदीम इकबाल, हाजी नवाब, ज्ञासुद्दीन मुन्ना, एजाज गद्दी, हाजी अख्तर
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI