Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डीसी राय महिपत रे ने IAS पति अभिषेक को बचाने के लिए PULSE HOSPITAL के जमीन मामले की जांच रिपोर्ट गायब करवा दी थी

0 711

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

IAS Puja Singhal के पति अभिषेक झा का बरियातू रोड में पल्स अस्पताल है. आरोप है इस अस्पताल का निर्माण भुईंहरी जमीन पर हुआ है. भुईंहरी जमीन की खरीद-बिक्री नहीं हो सकती. इसके बाद भी जालसाजी करके जमीन की खरीद की गई. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस मामले की जांच की गई. इस बीच को पता चला है कि इस जमीन की जांच रिपोर्ट गायब है. हालांकि इस बात की पुष्टि जिला प्रशासन के किसी अधिकारी ने नहीं की है.

क्या IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पल्स हॉस्पिटल में लटकेगा ताला? ईडी  जांच में बड़ा खुलासा - what will happen to pulse hospital of ias pooja  singhal husband abhishek

- Advertisement -

एसी कार्यालय में खंगाले जा रहे बक्से

खबर चलने के बाद एसी कार्यालय में बक्सों की तलाशी की जा रही है. कार्यालय के कर्मी जांच रिपोर्ट तलाशने में जुटे हुए है. खबर लिखे जाने तक एसी ऑफिस के चार बक्सों की जांच की जा चुकी है. लेकिन उनमें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है. अन्य बक्सों की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक, भुईंहरी जमीन की खरीद अवैध तरीके से करके अस्पताल बनाने की शिकायत फरवरी 2020 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की गई थी. सोशल मीडिया TWITTER पर मिली शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने रांची डीसी को जांच करने का आदेश दिया था. उस वक्त रांची के डीसी राय महिपत रे ( DC Rai Mahipat Ray) थे. जांच के लिये उन्होंने अपर समाहर्ता (एसी) और बड़गाई सीओ की कमेटी बनायी थी. दोनों अधिकारियों ने जांच पूरी कर रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट राजस्व शाखा में थी. वहां से रिपोर्ट मुख्यमंत्री सचिवालय या भू-राजस्व विभाग को भेजी गई, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Report By :- SONALI YADAV, SPECIAL REPORTER, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309