Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हेलो रमेश जी…. 2 करोड़ दो नहीं तो ठोक देंगे, BJP नेता से मांगी रंगदारी, रांची पुलिस में मचा हड़कंप

0 1,424

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

भाजपा नेता और बिल्डर रमेश सिंह से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी

 रमेश सिंह को 24 घंटे के अंदर दूसरी बार मिली धमकी

झारखंड में अपराधियों का मनोबल कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. रांची के रहने वाले बीजेपी नेता और रियल स्टेट कारोबारी रमेश सिंह से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. रमेश सिंह से टेलीग्राम मैसेंजर के द्वारा अमन साहू गैंग के  मयंक सिह के द्वारा 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है.

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार रांची के रातू रोड के रहने वाले भाजपा नेता सह बिल्डर रमेश सिंह को पहले एक अज्ञात फोन आया. उन्होंने फोन नहीं उठाया तो करीब आधा घंटे बाद उनके मोबाइल और सोशल मीडिया टेलिग्राम मैसेंजर से मैसेज आया. मैसेज में लिखा था ”हेलो रमेश जी, मैं अमन साहू गैंग से मयंक सिंह बोल रहा हूं, दो करोड़ रुपये नगद और आपके जितने भी लोकेशन पर जमीन बेचने का काम चल रहा प्रति कट्टा 2 लाख. नही तो ठोंक देंगे”.

कोरोना की चपेट में आए रांची के SSP, खुद को किया होम आइसोलेट - ssp of ranchi  hit by corona isolates itself home | Bihar Newsमैसेज मिलते ही रमेश सिंह ने एसएसपी से मुलाकात कर जानकारी दी है. इस सिलसिले में सुखदेवनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस पर उन्हें भरोसा है और मामले में जल्द उद्भेदन हो जाएगा.

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि हेमंत सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. पलटवार में जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि पिछली सरकार से यह सरकार बेहतर काम कर रही है. घटनाएं होती हैं, लेकिन उसका उद्भेदन भी होता है. लेकिन पिछली सरकार में अपराधी बेखौफ घूमते थे.

साइबर पुलिस की मदद से मयंक तक पहुंचने का प्रयास
भाजपा नेता रमेश सिंह से रंगदारी मांगने वाले आरोपी मयंक सिंह तक पहुंचने के लिए रांची पुलिस साइबर थाना पुलिस की मदद ले रही है. पुलिस आईपी एड्रेस के सहारे मयंक को खोज रही है. इससे पहले भी रंगदारी के कई मामलों में मयंक सिंह का नाम आ चुका है लेकिन उसकी गिरफ्तारी एक बार भी नहीं हो पाई है.
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309