Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

क्यांत चक्रवात का अगले कुछ घंटों में झारखंड में दिखेगा असर, 100 किमी प्रति घंटे होगी रफ्तार, येलो अलर्ट जारी

0 1,724

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI  

मौसम विभाग के एडीजी एम महापात्र के मुताबिक इस बार जो साइक्लोन बनने जा रहा है वो एक दुर्लभ किस्म की घटना है. वजह ये है कि पहले ये वेदर सिस्टम म्यांमार तट की तरफ जा रहा था, लेकिन वहां ये वेदर सिस्टम मुड़ा और इसने भारत की तरफ रुख कर लिया 

बंगाल की खाड़ी में बना वेदर सिस्टम ताकतवर होकर डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है, लेकिन ये अपनी जगह पर और ज्यादा ताकतवर होता चला जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में ये वेदर सिस्टम एक चक्रवाती तूफान का विकराल Jharkhand Weather Updates Today: Rain in Ranchi, Dhanbad, Jamshedpur,  Koderma, Hazaribagh on Basant Panchamiरूप धारण कर लेगा.अभी तक डीप डिप्रेशन पोर्ट ब्लेयर से उत्तर-पूर्व दिशा में तकरीबन 550 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है. इस समय इस वेदर सिस्टम के अंदर 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उमड़-घुमड़ रही हैं. वेदर राडार और उपग्रह से मिल रही जानकारी के आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये वेदर सिस्टम 26 तारीख को सुबह के वक्त चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. जब ये वेदर सिस्टम साइक्लोन यानी चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा, साइक्लोन सेंटर के मुताबिक साइक्लोन बनने के बाद इसका नाम क्यांत (KYANT) चक्रवात होगा और ये नाम म्यांमार का दिया हुआ नाम है.

- Advertisement -

Jharkhand Weather Forecast रांची : म्यांमार में बने चक्रवात का असर शनिवार की शाम से झारखंड में दिख सकता है. यह बंगाल की खाड़ी से होते हुए ओडिशा की सीमा के आसपास आयेगा. शनिवार को झारखंड के उत्तरी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. सरायकेला और चाईबासा को छोड़ शेष जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 26 सितंबर को भी इसका राज्य में कहीं-कहीं असर हो सकता है. कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकती है. 27 को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 28 से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Report By :- SHWETA SINGH, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309