Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हाल ए रांची !! नशे के सौदागरों पर लगी लगाम लेकिन अपराधी हुए बेलगाम : लगातार हो रही हत्याओं से आम लोगों का जीना हुआ मुहाल

0 316

SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची हमेशा से ही सुर्खियों में रहती है क्योंकि मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी का कार्यालय रांची में ही है और यही वजह है कि 24 घंटे रांची में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहती है, रांची शहर के नए पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने जब से राजधानी की कमान संभाली है तभी से रांची और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी को यह आदेश दे रखा है कि हर हाल में नशा के सौदागरों पर लगा लगा चाहिए और इसी पर अमल करते हुए राजधानी रांची के सभी थाना प्रभारी एक्टिव हो गए हैं और ताबड़तोड़ नशे के कारोबारीयों पर कार्रवाई कर उन्हें सलाहों के पीछे भेज रहे हैं दो दिन पहले ही कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में सादे लिबास में ई-रिक्शा पर सवार होकर रांची पुलिस रेट करने पहुंचे और नशे के कई सौदागरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया और मौके पर कई नशीले पदार्थ पुलिस ने बरामद किए हैं वहीं दूसरी और अरगोड़ा पुलिस ने भी नशे के कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है


जिस तरह से रांची पुलिस कप्तान और उनकी टीम पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है और नशे के कारोबारी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है तो निश्चित है यह कहा जा सकता है कि जल्द ही रांची में युवाओं को जो नशे की लत लगी हुई है वह पूरी तरह खत्म हो जाएगी और नशे के कारोबार करने वाले सभी सलाखों के पीछे होंगे

- Advertisement -


अब बात करते हैं राजधानी रांची के दूसरे पहलू के राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से हत्याओं का दौर जारी है झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित डीजीपी ने भी रांची पुलिस को पूरी छूट दे रखी है कि हर हाल में रांची में अपराध पर लगाम लगाया जाए लेकिन रांची पुलिस केवल नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में कामयाब हो रही है !

वही हाल ए रांची की बात करें तो अपराधी पूरी तरह चुस्त नजर आ रहे हैं और पुलिस पूरी तरह सुस्त नजर आ रही है !

विजयदशमी के मौके पर रांची में बेखौफ अपराधियों ने फिर मचाया तांडव : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सुबह-सुबह किशोरगंज में अपराधियों ने ...

तुपुदाना : पत्थर से कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या,पुलिस मौके पर पहुँची है,छानबीन जारी है

तुपुदाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदाग पंचायत के बंडा गांव निवासी भईया राम मिंज की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है।हत्या तुपुदाना अमरेश्वर धाम जाने वाली सड़क पर घर से आधा किलोमीटर दूर कुसुमटोली में किया गया है।ग्रामीणों ने हत्या में प्रयुक्त दो बड़े पत्थर घटनास्थल के समीप झाड़ी से बरामद किया है।वहीं सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और तुपुदाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे है।

इधर घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नही दिया है। जानकारी के अनुसार हत्या देर शाम सात से आठ बजे के करीब की गई है। गांव के कुछ लोग ट्रेक्टर में धान लेकर घर लौट रहे थे।उन्हें लगा की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हुई है।उन्होंने ही परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने खोजबीन की तो शव के समीप झाड़ी के नीचे नाली से खून लगा दो पत्थर मिला है।जिससे हत्या की गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच पुलिस को दी ।उसके बाद करीब डेढ़ दर्जन फोर्स के साथ रात करीब 11 बजे पुलिस मौके पर पहुँची है। 

बताया जाता है कि भईया राम खेती एवं मजदूरी करते थे।इसके अलावा भाजपा खिजरी मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे।उनके दो बेटा एवं तीन बेटी है।पुलिस मौके पहुँचकर ग्रामीणों को समझाकर शव कब्जे में लेकर थाना लाने की तैयारी में है।हत्या किसने की है ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी ली जा रही है।

बेखौफ अपराधी: सदर थाना क्षेत्र की बूटी बस्ती के आवासीय परिसर में घुसकर पाहन की हत्या, पत्नी-बच्चे घर में थे, अहाते में शव

सदर थाना क्षेत्र की बूटी बस्ती में संजय पाहन की उनके घर में ही गुरुवार की रात भाेथर हथियार से हत्या कर दी गई। पाहन का अपने समाज में काफी सम्मान था और लाेग उन्हें बूटी बस्ती का जमींदार कहते थे। कमरे में साे रहीं पत्नी व दाेनाें बच्चाें काे रात लगभग 9 बजे चहारदीवारी के अंदर ही किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पत्नी सालाे देवी दाैड़ते हुए बाहर निकलीं ताे देखा कि संजय पाहन जमीन पर गिरे पड़े हैं।

लाेगाें की मदद से उन्हें तुरंत रिम्स ले जाया गया, जहां डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। जानकारी मिलने पर सदर थानेदार रिम्स पहुंचे। पुलिस ने पत्नी सालाे देवी के बयान पर शुक्रवार काे प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पत्नी ने किसी पर भी काेई संदेह नहीं जताया है। ऐसे में पुलिस अब पारिवारिक विवाद और जमीन से जुड़े एंगल काे ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मृत संजय के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक 11 वर्ष का बेटा है। वे बूटी बस्ती के आसपास 7 गांवों में पूजा कराते थे।

संजय पाहन - Dainik Bhaskar

सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार भी माैके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। डीएसपी को पता चला कि अपराधी चहारदीवारी के पीछे से छलांग लगाकर भागा है। चहारदीवारी के बाहर खून के धब्बे भी एफएसएल की टीम काे मिले हैं।

Report By :- DIPTI JHA / MUSKAN SINGH, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309