Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रिवॉल्वर रानी : अश्लील भोजपुरी गाने पर कॉलेज गर्ल को पिस्टल लेकर रिल्स बनाना पड़ा महंगा : सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होते ही साइबर टीम ने किया गिरफ्तार

0 657

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर (BIHAR)

Muzaffarpur News: बिहार में इन दोनों पिस्तौल और बाइक पर स्टंट कर रिल्स बनाने का फैशन चल चुका है. कभी किसी लड़की का पिस्टल लेकर रिल्स बनाने का वीडियो वायरल होता रहता है तो कभी किसी लड़के का पिस्टल लेकर भोजपुरी गाने पर रिल्स बनाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते है. हालांकि पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई भी कर रही है. लेकिन इन जैसे युवक युवतियों पर पुलिस का कोई डर नहीं है. 

- Advertisement -

Muzaffarpur girl carrying a pistol make reels on bhojpuri song police took him away from home | Muzaffarpur News: "ऐसा कोई जिला नहीं जो..," पिस्टल लहराते रील बनाना लड़की को पड़ा भारी,

इसी तरह का एक मामला मुजफ्फरपुर में भी सामने आया है. जहां एक लड़की का अश्लील भोजपुरी गाने पर पिस्टल लेकर रिल्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हाथ में पिस्टल लिए एक लड़की का भोजपुरी गाना कोई ऐसा जिला नहीं जो मुजफ्फरपुर वालों से हिला नहीं. डायलॉग पर लड़की हथियार के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और उस लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है.

Girl made reels with pistol in hand arrested as soon as video went viral on social media - हाथ में पिस्टल लेकर लड़की ने बनाई रील्स, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार, बिहार न्यूज

दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस लड़की के तीन वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे है. दो वीडियो में यह हथियार के साथ भोजपुरी डायलॉग पर रील बना कर उसे सोशल साइट पर अपलोड कर दी. जबकि सोशल साइट पर अपलोड तीसरे वीडियो में वह बाइक पर स्टंट करते नजर आती है, यह तीनों वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस के होश उड़ गए और पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला गया. उसके बाद उसके घर का पता लगाया गया. जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि हथियार के साथ का वायरल वीडियो शहर के सिटी पार्क में बनाया गया है, जबकि, बाइक स्टंट का वीडियो पताही हवाई अड्डे का है.

Bihar News: 'हमार जिला सीधे ठोके ला', युवती को पिस्टल लेकर रील बनाना पड़ा मंहगा, हुई गिरफ्तार | muzaffarpur viral girl posted a reel on her social media handle showing pistol, police

पूरे मामले पर सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आया है और वीडियो सामने आने के बाद साइबर टीम को लगाया गया था. टीम ने वायरल वीडियो की जांच की है. उसमे हथियार जैसी चीज दिख रही है. लड़की को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Report By :- PRIYANKA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309