Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

प्रेमिका के लिए आशिक ने रचा खेल: माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक हाथों में कंगन पहनकर गर्लफ्रेंड की जगह एग्जाम देने पहुंचा प्रेमी

0 543

NEWS DESK, NATION EXPRESS, फरीदकोट (पंजाब)

प्रेमिका के बदले परीक्षा देने पहुंचा युवक… माथे पर बिंदी, चेहरे पर मेकअप और होंठों पर लिपस्टिक, अपने प्रेम के लिए नकली आधार कार्ड तक बनवाया

- Advertisement -

पंजाब के फरीदकोट एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के बदले परीक्षा देने के लिए अपना हुलिया ही बदल लिया. लड़की दिखने के लिए युवक ने ना सिर्फ सलवार-कमीज और चूड़ियां पहनीं बल्कि माथे पर बिंदी, चेहरे पर मेकअप और होंठों पर लिपस्टिक तक लगाई. इतना ही नहीं उसने लड़की की गेटअप में अपनी गर्लफ्रेंड के नाम से आधार कार्ड और वोटर कार्ड आदि भी बनवा रखा था. पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है. 

अंग्रेज सिंह बना परमजीत कौर 

जानकारी के अनुसार, मामला फरीदकोट में बाबा फरीद विश्वविद्यालय का है. पंजाब के फजिल्का का रहने वाला अंग्रेज सिंह यहां आयोजित एक परीक्षा में अपनी प्रेमिका को स्थान पर शामिल होने आया था. वह परमजीत कौर बन कर परीक्षा दे रहा था. वह पूरी तैयारी से परीक्षा देने आया था. लेकिन सफल नहीं हो पाया. दरअसल, इस परीक्षा में शामिल होनें वाले सभी अभ्यर्थियों के अंगूठे के निशान मिलाए जा रहे थे. उसी दौरान जब परमजीत कौर बने अंग्रेज सिंह का फिंगरप्रिंट मिलाया गया तो वो मिला नहीं. इसके साथ ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को उसके हावभाव पर शंका हुई. जिसके बाद उससे पूछताछ की गई. जांच में पता चला कि वो लड़की नहीं लड़का है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

तैयार करवाए फर्जी दस्तावेज

अपनी गर्लफ्रेंड की जगह परीक्षा देने के लिए अंग्रेज सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम से फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड भी बनवाया था. उस मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड में नाम तो परमजीत कौर का था, लेकिन तस्वीर लड़की के वेश-भूषा में अंग्रेज सिंह की ही थी. पुलिय ने युवक के पास से इन फर्जी दस्तावेजों को बरामद कर लिया है. बता दें कि परमजीत कौर ने पहले भी यह परीक्षा दी थी, जिसमें वो पास नहीं हो पाई थी.   

Punjab: Baba Farid University में दुल्हन बनकर Girlfriend का पेपर देने वाला लड़का Arrest | वनइंडिया - YouTube

यह थी अंग्रेज सिंह की वेशभूषा

अंग्रेज सिंह ने ना सिर्फ सलवार-कमीज पहन रखी थी, बल्कि चूड़ियां भी पहन रखी था. उसने अपने माथे पर बिंदी लगा रखी थी, होंठों पर लिपस्टिक और मेकअप कर रखा था. इसके साथ ही वो हाथों पर नेल पॉलिश लगाकर परीक्षा देने पहुंचा था. मेकअप करने के लिए अंग्रेज सिंह ने अपनी दाढ़ी-मूंछें साफ की थीं. इसके साथ ही किसी को शक न हो इसके लिए वो टोपी पहनकर और शॉल ओढ़कर आया था. 

पंजाब में बिंदी-लिपस्टिक लगा लड़की बनकर एग्जाम देने पहुंचा लड़का, web khabristan

गलती से गिरफ्तार

वह आराम से परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। लेकिन अधिकारियों को उसे देखते ही संदेह हुआ। अधिकारियों ने उसे फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड भी मिला। वह पूरी योजना के साथ आया था, लेकिन एक गलती से गिरफ्तार हो गया। दरअसल, पूरी सच्चाई सामने आई जब अधिकारियों ने उसकी उंगलियों के निशानों को बायोमेट्रिक डिवाइस पर देखा। English King की उंगलियां उसकी प्रेमिका की आईडी से मेल नहीं खा रही थीं। तब पूरी कहानी अधिकारियों को बताई गई। उनके पास तुरंत पुलिस शिकायत आई। प्रशासन ने परमजीत कौर का आवेदन भी खारिज कर दिया। मामले में अंग्रेज सिंह का मुकदमा चल रहा है।

Report By :- KANCHAN SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, फरीदकोट (पंजाब)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309